Get App

Heart Disease: दिल की बीमारी कितने तरह की होती है? यहां जानिए लक्षण और बचाव

Heart Disease: अगर आपको दिल की सेहत से जुड़ा कोई भी लक्षण महसूस हो तो आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए। यह बीमारी आपके दिल की वाल्व को डैमेज कर सकती है जिससे आपको हार्ट अटैक आ सकता है। देश में हार्ट से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। इससे निपटने के लिए लाइफ स्टाइल और खानपान में बदलाव की जरूरत है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 20, 2023 पर 3:15 PM
Heart Disease: दिल की बीमारी कितने तरह की होती है? यहां जानिए लक्षण और बचाव
Heart Disease: दुनियाभर में दिल से जुड़ीं बीमारियां मृत्यु की सबसे बड़ी वजह बनती जा रही है।

Heart Disease: दिल हमारे शरीर का सबसे अहम अंग है। दिन हो या रात हर वक्त अपना काम करता ही रहता है। अगर गलती से भी ये पल भर के लिए भी काम करना बंद कर दे तो व्यक्ति की मौत हो जाती है। लेकिन फिर भी हम दिल का ठीक से ख्याल नहीं रख पाते हैं और हमें दिल से जुड़ी गंभीर बीमारी घेर लेती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, भारत में हार्ट से जुड़ी बीमारियों के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में बढ़ते लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव की वजह से हार्ट से जुड़ी बीमारियां तेजी से फैल रही है। हार्ट से जुड़ी बीमारियां आनुवंशिकी भी होती हैं।

मौजूदा समय में कुछ ऐसा खानपान हो गया है। जिससे कई बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। धूम्रपान, शराब का ज्यादा सेवन, चीनी, हाई फैट युक्च चीजों के सेवन करने से कई बीमारियां फैल रही हैं। लोगों के फिजिकल एक्टिविटी भी बेहद कम होती जा रही है। इससे डायबिटीज, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज से तेजी से बढ़ रहे हैं।

दिल की बीमारियां कई तरह की होती हैं

दिल से जुड़ी बीमारियां कई तरह की होती हैं। इसमें कोरोनरी आर्टरी, एरिथमिया, कॉन्जेनिटल हार्ट डिजीज, हार्ट वाल्व डिजीज, हार्ट मसल्स डिजीज, हार्ट इंफेक्शन जैसे शामिल हैं। इसमें इस्केमिक हार्ट डिजीज को कोरोनरी हार्ट डिजीज (CHD) या कोरोनरी धमनी रोग भी कहा जाता है। इसमें हृदय की मांसपेशियों को खून की आपूर्ति करने वाली धमनियां सिकुड़ जाती हैं। जिससे दिल तक ब्लड पम्पिंग सही तरह नहीं हो पाती और वो काम करना बंद कर देता है। इस बीमारी का सबसे बड़ा कारण दिल तक जाने वाली नसों का जाम होना या सिकुड़ना है। जाहिर है ऐसे में दिल को पर्याप्त खून नहीं मिल पाता है। अब सवाल उठता है कि ऐसा क्यों होता है? वास्तव में आपके द्वारा खाए जाने वाली फैट से भरपूर चीजें और आपका फिजिकल रूप से एक्टिव नहीं रहने की वजह से नसों में गंदा फैट इकठ्ठा होता रहता है, जिसे कोलेस्ट्रॉल के नाम से जाना जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें