Weather Forecast: इन राज्यों में 1 अप्रैल तक झेलनी पड़ेगी भीषण गर्मी और लू की मार, IMD ने बारिश की भी जारी की चेतावनी

पूर्वानुमान में यह भी कहा गया है कि अगले 4-5 दिनों तक उत्तर पश्चिम, मध्य और पश्चिम भारत में भी भीषण लू चलने की संभावना है

अपडेटेड Mar 28, 2022 पर 4:58 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
IMD के मुताबिक देश के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों गर्मी अपना सितम दिखाएगी

Heatwave And Rainfall Warning: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को कहा कि अगले 5 दिनों के दौरान यानी एक अप्रैल तक पूर्वोत्तर भारत में हल्की से लेकर मध्यम बारिश जारी रहेगी। पूर्वानुमान में यह भी कहा गया है कि अगले 4-5 दिनों तक उत्तर पश्चिम, मध्य और पश्चिम भारत में भी भीषण लू चलने की संभावना है। दक्षिण भारत के कुछ क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक छिटपुट बारिश होने की संभावना है।

बता दें कि मार्च महीने में ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी की तपिश तेज होने लगी है। लोगों को मार्च में ही मई-जून की गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी और सताएगी।

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और मुंबई समेत कई राज्यों में अभी से ही मई-जून महीने जैसी गर्मी पड़ने लगी है। गर्मी का चढ़ा पारा लोगों के लिए परेशानी का सबब बनने लगा है।


बारिश की भविष्यवाणी

- आईएमडी ने कहा कि 30 मार्च से एक अप्रैल के दौरान पूर्वोत्तर क्षेत्र में गरज/बिजली/तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ काफी व्यापक रूप से बारिश होने की संभावना है। इसी अवधि के दौरान असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- RRR Movie: बाहुबली-2 का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई RRR, 3 दिनों में कमाए 490 करोड़ रुपये

- मौसम विभाग ने यह भी कहा कि अगले 5 दिनों के दौरान केरल-माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराइकल और तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में मध्यम बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराइकल और लक्षद्वीप में भी 28 और 29 मार्च को गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

गर्मी की भविष्यवाणी

- आईएमडी ने कहा कि अगले 2 दिनों के दौरान जम्मू डिवीजन, हिमाचल प्रदेश और गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में अलग-अलग हीट वेव की स्थिति जारी रहने की संभावना है। पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ और राजस्थान में भी अगले 4-5 दिनों के दौरान लू की स्थिति का सामना करना पड़ेगा।

- 30 मार्च से एक अप्रैल के दौरान दक्षिण हरियाणा, दक्षिण उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, पूर्वी मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी लू चलने की संभावना है।

- आईएमडी ने कहा कि अगले 5 दिनों के दौरान महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, मार्च के महीने में बारिश नहीं होने से गर्मी बढ़ने की संभावना है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।