Heatwave Forecast: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित कई अन्य राज्यों में इस सप्ताह भीषण गर्मी और लू से राहत मिल सकती है। IMD ने अपने ताजा मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि अगले तीन दिनों में कई राज्यों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। IMD के अनुसार, 2 मई तक उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में हीटवेव की स्थिति जारी रहने और उसके बाद इसका प्रकोप कम होने की संभावना है।
