Get App

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से कई रास्ते हुए बंद, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 224

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून के कहर से मरने वालों की संख्या बढ़कर 224 हो गई है, जबकि सड़क दुर्घटनाओं में 117 लोगों की मौत हो गई है। बारिश के कारण भूस्खलन और बादल फटने की कई घटनाएं हुई हैं, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। बारिश से जुड़ी घटनाओं का असर यातायात पर भी पड़ा है। हिमाचल प्रदेश में कई सारे रास्ते बंद हो गए हैं

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Aug 21, 2023 पर 10:23 PM
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से कई रास्ते हुए बंद, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 224
हिमाचल प्रदेश (Himachal Rain) में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है

हिमाचल प्रदेश (Himachal Rain) में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है और राज्य में मॉनसून के कहर से मरने वालों की संख्या बढ़कर 224 हो गई है, जबकि सड़क दुर्घटनाओं में 117 लोगों की मौत हो गई है। बारिश के कारण भूस्खलन और बादल फटने की कई घटनाएं हुई हैं, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। कुल 2,022 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, और 9,615 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, इस साल के मानसून के मौसम में 113 भूस्खलन हुए हैं। बारिश से जुड़ी घटनाओं का असर यातायात पर भी पड़ा है। हिमाचल प्रदेश में कई सारे रास्ते बंद हो गए हैं।

कुल्लू एडमिनिस्ट्रेशन ने साझा की सड़कों की स्थिति

कुल्लू प्रशासन ने सोमवार को जिले में सड़कों की स्थिति पर डिटेल साझा किया। प्रशासन ने उन सड़कों के बारे में बताया जो जनता को कोई असुविधा न हो यह सुनिश्चित करने के लिए अवरुद्ध या आंशिक रूप से प्रतिबंधित की गई थीं। कुल्लू प्रशासन की विज्ञप्ति के अनुसार, पंडोह रोड के माध्यम से कुल्लू-मंडी सड़क एलएमवी (हल्के मोटर वाहन) के लिए खोली गई है, जिसमें कार और मोटरसाइकिल शामिल हैं, बसें या अन्य भारी वाहन नहीं। भारी ट्रैफिक जाम और सड़क पर मरम्मत कार्य के कारण यह किसी भी समय बंद हो सकता है।

IMD ने वेस्ट बंगाल सहित देश के इन इलाकों में जताई भारी बारिश की आशंका, हिमाचल में अचानक बाढ़ की चेतावनी

कुल्लू मंडी रास्ता पूरी तरह से हुआ बंद

सब समाचार

+ और भी पढ़ें