IMD ने वेस्ट बंगाल सहित देश के इन इलाकों में जताई भारी बारिश की आशंका, हिमाचल में अचानक बाढ़ की चेतावनी

IMD ने अपने बुलेटिन में कहा कि ओडिशा और झारखंड में 23 अगस्त से 25 अगस्त तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने 21 अगस्त से पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में बरिश की गतिविधियों में बढ़ने की भविष्यवाणी की है। इसके अलावा, इसमें कहा गया है कि अगले तीन से पांच दिनों के दौरान प्रायद्वीपीय भारत और गुजरात के दक्षिणी हिस्सों में कम बारिश की गतिविधि जारी रहने की संभावना है

अपडेटेड Aug 21, 2023 पर 9:59 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
IMD ने अपने बुलेटिन में कहा कि ओडिशा और झारखंड में 23 अगस्त से 25 अगस्त तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होगी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के अलग अलग हिस्सों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले पांच दिनों तक पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। IMD ने अपने बुलेटिन में कहा कि ओडिशा और झारखंड में 23 अगस्त से 25 अगस्त तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने 21 अगस्त से पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में बरिश की गतिविधियों में बढ़ने की भविष्यवाणी की है। इसके अलावा, इसमें कहा गया है कि अगले तीन से पांच दिनों के दौरान प्रायद्वीपीय भारत और गुजरात के दक्षिणी हिस्सों में कम बारिश की गतिविधि जारी रहने की संभावना है।

इन इलाकों में भी हो सकती है भारी बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा, 24 और 25 तारीख को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बहुत भारी वर्षा होने की आशंका है। वहीं 22 और 25 अगस्त के दौरान बिहार में भी बारिश हो सकती है। 22 और 23 अगस्त 2023 को उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की भी आशंका है। इसके अलावा, आईएमडी ने कहा कि 19-23 अगस्त के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना है।

Chandrayaan-3 Updates: गड़बड़ी होने पर भी एक्टिव रहेगा चंद्रयान-3, किसी दूसरी साइट पर भी की जा सकती है लैंडिंग


मेघालय और अरुणाचल में भी हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने कहा कि 19, 21, 22 और 23 अगस्त को असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की भी संभावना है। इस बीच, मौसम विभाग ने 26 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश के मंडी और चंबल जिलों के पानी भरे हुए क्षेत्रों में बारिश के साथ-साथ अचानक बाढ़ के मध्यम खतरे की भी चेतावनी दी है। IMD ने कहा कि राज्य में भारी बारिश से भूस्खलन, अचानक बाढ़ और नदियों और नालों में जल स्तर बढ़ सकता है, साथ ही खड़ी फसलों, फलों के पौधों और युवा पौधों को भी नुकसान हो सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।