Hemant Soren: चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने हेमंत सोरेन, ताजपोशी में पहुंचे राहुल-अखिलेश

Hemant Soren CM Oath Ceremony: झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन चौथी बार झारखंड के सीएम बन गए। उन्हें रांची के मोरहाबादी मैदान में गवर्नर संतोष गंगवार ने शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल का विस्तार बाद में किया जाएगा। मंच पर राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अरविंद केजरीवाल समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे

अपडेटेड Nov 28, 2024 पर 5:26 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Hemant Soren CM Oath Ceremony: चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने हेमंत सोरेन

Hemant Soren CM Oath Ceremony: झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री बन गए है। राज्यपाल संतोष गंगवार ने राची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। हेमंत चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रुप में नियुक्त किया गया है। सीएम सोरेन के साथ किसी और मंत्री ने शपथ नहीं लिया है। हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण के दौरान इंडिया ब्लॉक के कई नेता मंच पर मौजूद थे।

हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी,कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, आप संयोजक अरविंद केजरीवाल, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, सांसद राघव चड्ढा, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, सांसद अखिलेश यादव, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव, डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन और पप्पू यादव सहित कई नेता शामिल हुए।

 


झारखंड विधानसभा चुनाव इंडिया ब्लॉक को मिला बहुमत

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में इंडिया ब्लॉक को पचंड बहुमत मिला था। इस चुनाव में जेएमएम, आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट के साथ गठबंधन किया था। झारखंड विधानसभा की कुल 81 सीटें है बहुमत के आकड़े के लिए किसी भी पार्टी को 41 सीटें जीतनी जरूरी है। इंडिया ब्लॉक ने कुल 56 सीटों पर जीत दर्ज की, जो की बहुमत के आकड़े से कही ज्यादा है। 81 विधानसभा सीटों वाले झारखंड में जेएमएम ने अकेले 34 सीटों पर जीत दर्ज की है, वहीं कांग्रेस को 16 सीटें मिली है। आरजेडी और लेफ्ट की बात करे तो राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को चार सीटों पर और लेफ्ट को दो सीटो पर जीत दर्ज की है। इस पचंड बहुमत के अगले दिन राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर हेमंत सोरेन ने राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

Viral Video: दूल्हे की खोज में निकली लड़की, पोस्टर लेकर मुंबई के 'गेट वे ऑफ इंडिया' में करने लगी इंतजार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।