High Cholesterol: शरीर के ठीक तरह से काम करने के लिए कोलेस्ट्रॉल बेहद जरूरी है। ये हार्मोन, सेल मेम्ब्रेन बनाने, मेटाबॉलिज्म तेज करने और शरीर के लिए जरूरी एसिड्स को बनाता है। ये एक ऐसा मोम जैसा पदार्थ होता है जो ब्लड के अंदर पाया जाता है। साथ ही ये कोशिकाओं को स्वस्थ रखने और नई कोशिकाओं को बनाने का भी काम करता है। लेकिन हाई कोलेस्ट्रॉल होने पर यह शरीर के लिए नुकसानदायक साबित होता है। इससे शरीर के ब्लड फ्लो पर असर पड़ता है। अगर यह हद से ज्यादा बढ़ जाए तो स्ट्रोक, हार्ट अटैक जैसी गंभीर स्थिति पैदा हो जाती हैं। ऐसे में इसे कंट्रोल करना बेहद जरूरी है। ऐसे में सबसे पहले जानते हैं कोलेस्ट्रॉल क्या है?
