High Cholesterol: शरीर में कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) बढ़ना एक गंभीर समस्या बनाता जा रहा है। यह एक गंदा पदार्थ है जो खून की नसों में जमा होता है। इसका लेवल अधिक होने से आपको दिल के रोग, नसों के रोग, हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारियां हो सकती हैं। दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं, गुड और बैड कोलेस्ट्रॉल। बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने से शरीर में कई तरह के लक्षण नज़र आ सकते हैं। ये लक्षण आपके पैरों में भी दिखाई दे सकते हैं। हालांकि, हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल के लक्षण ज्यादातर लोगों में जल्दी दिखाई नहीं देते हैं। ऐसे में इसे साइलेंट किलर का नाम दिया गया है।
