Get App

सुक्खू का समोसा किसने खाया? CID को करनी पड़ी जांच, बता दिया- सरकार विरोधी काम

Sukhu Samosa Row: विवाद उस समय शुरू हुआ, जब CID हेडक्वार्टर में 21 अक्टूबर को एक समारोह में भाग लेने गए मुख्यमंत्री को परोसने के लिए लक्कड़ बाजार के होटल रेडिसन ब्ल्यू से समोसे और केक के तीन डिब्बे लाए गए थे। ASI और हेड कांस्टेबल ने होटल से तीन सील पैक डिब्बों में खाने पीने का सामान लाकर ASI को सूचित किया

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 08, 2024 पर 5:38 PM
सुक्खू का समोसा किसने खाया? CID को करनी पड़ी जांच, बता दिया- सरकार विरोधी काम
Himachal Pradesh: सुक्खू का समोसा किसने खाया? CID को करनी पड़ी जांच

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के लिए लाए गए समोसे और केक उनके बजाय गलती से उनके सुरक्षा कर्मियों को परोस दिए गये, जिससे विवाद खड़ा हो गया और CID ​​जांच की जरूरत पड़ी, जिसमें इसे “सरकार विरोधी” कृत्य बताया गया। CID ​​के एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने 21 अक्टूबर की घटना पर अपने नोट में कहा कि, जब मुख्यमंत्री CID हेडक्वार्टर के दौरे पर थे, तो जिम्मेदार लोगों ने अपने एजेंडे के अनुसार काम किया।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, विवाद उस समय शुरू हुआ, जब CID हेडक्वार्टर में 21 अक्टूबर को एक समारोह में भाग लेने गए मुख्यमंत्री को परोसने के लिए लक्कड़ बाजार के होटल रेडिसन ब्ल्यू से समोसे और केक के तीन डिब्बे लाए गए थे। हालांकि, DSP लेवल के अधिकारी की तरफ से की गई जांच की रिपोर्ट के अनुसार, खाने की चीजें कॉर्डिनेशन की कमी के कारण मुख्यमंत्री के सुरक्षा कर्मचारियों को परोसी गई थीं।

जांच में क्या निकल कर आया सामने?

रिपोर्ट में कहा गया है कि IG रैंक के एक अधिकारी ने पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर को मुख्यमंत्री के दौरे के लिए होटल से कुछ खाने-पीने की चीजें लाने को कहा था। SI ने बदले में एक ASI और एक हेड कांस्टेबल को खाने-पीने की चीजें लाने का निर्देश दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें