कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल का शव शनिवार, 1 मार्च को हरियाणा के रोहतक बस स्टैंड के पास एक सूटकेस में मिला था। वारदात के बाद से ही राज्य के राजनीतिक गलियारे में हंगामा मच गया। हत्या की जांच के लिए एक SIT भी बनाई गई। इसके अलावा, रोहतक पुलिस की टीमें भी मामले पर काम कर रही हैं और अब तक एक गिरफ्तारी हुई है। सूत्रों की मानें तो हिमानी नरवाल की हत्या के आरोप में गिरफ्तार संदिग्ध ने अपना अपराध भी कबूल कर लिया है। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि वे काफी समय से रिलेशनशिप में थे।
