Hing Water: किचन में मौजूद मसालों में हींग एक ऐसा मसाला है। जिसका इस्तेमाल किसी भी तरह से किसी भी सब्जी में कर सकते हैं। यानी कि एक चुटकी हींग ना सिर्फ खाने के स्वाद को दोगुना करती है। बल्कि इसकी महक से सब्जी की सुगंध भी बढ़ जाती है। कई लोगों को तो हींग का सेवन करना इतना ज्यादा पसंद है कि वो बिना हींग डाले सब्जी को खाना ही नहीं पसंद करते हैं। इसमें बड़ी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट से फाइबर पाए जाते हैं। इसे अगर दवा के रूप में इस्तेमाल किया जाए तो बीमारियों की छुट्टी हो सकती है। औषधीय गुणों से भरपूर हींग के पानी से आपको भरपूर फायदा पहुंच सकता है।
