HMPV Virus: एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई गई निगरानी, मेडिकल टीम हुईं तैनात

एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल और डोमेस्टिक यात्रियों की ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के लिए जांच अभी तक शुरू नहीं हुई है, क्योंकि अधिकारी इस प्रक्रिया को शुरू करने के लिए केंद्र सरकार से मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं। यह बैठक चीन में HMPV मामलों में बढ़ोतरी की खबरों के बीच आयोजित की गई थी और उस दिन कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात में एचएमपीवी के पांच मामलों की पुष्टि हुई थी

अपडेटेड Jan 08, 2025 पर 8:40 PM
HMPV Virus: एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई गई निगरानी, मेHMPV Virus: एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई गई निगरानी, मेडिकल टीम हुईं तैनात डिकल टीम हुईं तैनात

HMPV के मामले सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में बढ़ रहे हैं। थाईलैंड, मलेशिया, हॉन्गकांग आदि देश सभी आयु वर्ग के लोगों में एचएमपीवी के कारण होने वाले संक्रमण से निपटने के लिए काम कर रहे हैं। एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल और डोमेस्टिक यात्रियों की ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के लिए जांच अभी तक शुरू नहीं हुई है, क्योंकि अधिकारी इस प्रक्रिया को शुरू करने के लिए केंद्र सरकार से मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं।

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. अंसारी ने कहा, "5 से 70 साल की उम्र के लोग इस वायरस के प्रति संवेदनशील हैं और इसके लक्षण Covid-19 से काफी मिलते-जुलते हैं।"

उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को रेलवे स्टेशनों, एयरपोर्ट और दूसरी महत्वपूर्ण जगहों पर एजेंसियों की ओर से बताए गए संभावित मामलों की निगरानी और जांच के लिए मेडिकल टीमों को तैनात करने का निर्देश दिया।


HMPV: हरियाणा में भी तैयारी

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने मंगलवार को कहा कि राज्य के सिविल सर्जनों को ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) सहित सांस से जुड़ी बीमारियों के संबंध में अपने-अपने इलाकों में सतर्क रहने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।

एक बयान में उन्होंने कहा कि राज्य में HMPV इंफेक्शन का कोई मामला सामने नहीं आया है।

देश के कुछ हिस्सों में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के मामलों का पता चलने के बीच, महाराष्ट्र के पुणे जिला प्रशासन ने मंगलवार को कहा कि संक्रमण से निपटने के लिए जरूरी व्यवस्था की जा रही है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है।

जिले के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में पूछे जाने पर कलेक्टर ने कहा कि Covid-19 महामारी के बाद, जिले में हेल्थ फैसिलिटी पहले से ही मौजूद हैं, चाहे वह प्राइमरी से लेकर बड़े अस्पताल हों।

मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मिजोरम सरकार ने ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के प्रसार की निगरानी और स्थिति का आकलन करने के लिए एक समिति बनाई है।

इसमें कहा गया कि सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री लालरिनपुई की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद समिति का गठन किया गया।

बैठक में संक्रमण से निपटने के लिए राज्य और जिला स्तर पर रैपिड रिस्पांस टीम भी बनाई गई है। बैठक में अहम स्वास्थ्य अधिकारियों ने भाग लिया और देश के साथ-साथ राज्य की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य विभाग का एकीकृत डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम (IDSP) चीन में इस रेस्पिरेटरी वायरस के प्रकोप और भारत में इसके कुछ मामलों का पता चलने के बाद इसके प्रसार पर कड़ी नजर रख रहा है।

भारत में पांच मामले पाए जाने के बाद केंद्र ने राज्यों को ILI और SARI सहित सांस से जुड़ी बीमारियों के लिए निगरानी बढ़ाने और ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) को फैलने से रोकथाम के बारे में जागरूकता की सलाह दी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने सोमवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ एक वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें देश में सांस संबंधी बीमारियों और HMPV मामलों और उनके मैनेजमेंट के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों का जायजा लिया गया।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि बैठक में स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के सचिव डॉ. राजीव बहल, स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक डॉ. अतुल गोयल, राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC), एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (IDSP), भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR), राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (NIV) और IDSP की राज्य निगरानी इकाइयों के विशेषज्ञ शामिल हुए।

यह बैठक चीन में HMPV मामलों में बढ़ोतरी की खबरों के बीच आयोजित की गई थी और उस दिन कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात में एचएमपीवी के पांच मामलों की पुष्टि हुई थी।

HMPV Virus: मुंबई में मिला एचएमपीवी वायरस का पहला केस, 6 महीने की मासूम बच्ची संक्रमित

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।