Get App

Holi Foods: होली के दिन संभल कर करें इन चीजों का सेवन, फौरन बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल और शुगर, ऐसे रहें फिट

Holi Foods: खुशियों का त्योहार आज होली का दिन है। होली के दिन ज्यादातर लोग गुजिया, नमकपारे, समोसे, पापड़ और गुलाब जामुन जैसे हाई कैलोरी फूड का सेवन करते हैं। से में इन्हें सेवन करते समय काफी सावधान रहने की जरूरत है। कहीं ऐसा न हो कि ये आपकी सेहत के लिए नुकसान दायक साबित हो

Jitendra Singhअपडेटेड Mar 08, 2023 पर 11:22 AM
Holi Foods: होली के दिन संभल कर करें इन चीजों का सेवन, फौरन बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल और शुगर, ऐसे रहें फिट
खुशियों का त्योहार होली मनाने के दौरान आपकी सेहत प्रभावित न हो, इसके लिए आप कुछ हेल्दी टिप्स फॉलो कर सकते हैं

Holi Foods: पूरे देश में धूमधाम से होली मनाई जा रही है। लोग काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। होली के दिन हर घर में पकवान बनते हैं। इसे न खाया जाए ऐसा हो नहीं सकता। लेकिन त्योहार का आनंद उठाते समय कोई गलती न कर बैठें। जिससे लेने के देने पड़ जाएं। आज कल बहुत सी ऐसी चीजें बनती हैं। जिनमें तेल-चीनी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इन्हें खाते ही ब्लड शुगर कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। लिहाजा बेहद सावधानी पूर्व तेल-चीनी वाली चीजों को खाने की जरूरत है।

बहुत से लोग होते हैं जो होली के दौरान अपने हेल्थ को नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में अगर आप चाहें तो होली पर कुछ बातों (Health tips) का खास ख्याल रखकर त्योहार के दिन ही नहीं, बल्कि बाद में भी खुद को फिट एंड फाइन रख सकते हैं।

इन चीजों से रहें दूर

अगर आप आप दिल या डायबिटीज के मरीज हैं तो उन खाद्य पदार्थों को हमेशा सोच-समझकर खाएं। जिनमें तेल और चीनी की मात्रा ज्यादा हो। इसकी वजह ये है कि ये फूड आपके कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर का लेवल तेजी से बढ़ा सकते हैं। इतना ही नहीं हार्ट अटैक या हाई ब्लड शुगर का जोखिम भी पैदा कर सकते हैं। होली के मौके पर मिठाई खाने का काफी चलन है। भारत में मीठे के रूप में गुलाब जामुन बिक्री काफी होती है। इन्हें खाने से पहले एक बार जरूर सोच लें। क्योंकि यह फूड आपके खून में शुगर की मात्रा तेजी से बढ़ा सकता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह खतरनाक साबित हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें