Holi 2023: आ गई होली खूब छनेगी भांग की ठंडाई, कभी न करें ऐसी गलती, नहीं तो फंस जाएंगे

Holi 2023 Bhang Side Effects: भांग का नशा फौरन नहीं, बल्कि कुछ देर बाद शुरू होता है। यह धीरे-धीरे दिमाग पर असर करने लगता है। भांग आपके नर्वस सिस्टम को प्रभावित कर सकता है। जिसके बाद आपकी गतिविधियों पर काबू नहीं रहेगा। नशा चढ़ने के बाद मुंह और जीभ का टेस्ट कड़वा सा हो जाता है। इसका नशा कई दिनों तक भी रह सकता है

अपडेटेड Mar 07, 2023 पर 2:24 PM
Story continues below Advertisement
खाली पेट कभी भी भांग का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके साथ भांग की ठंडाई पीने के बाद शराब नहीं पीना चाहिए

Holi 2023 Bhang Side Effects: होली का त्योहार रंगों और मस्ती का त्योहार है। पारंपरिक तौर पर होली पर बड़े पैमाने पर लोग भांग का सेवन करते हैं। वैसे भी भांग का सेवन भारत में प्राचीन काल से हो रहा है। इसे हमारी संस्कृति का हिस्सा भी माना जाता है। ड्राइफूट्स के साथ भांग को पीसकर बनाई जाने वाली दूध की ठंडाई काफी लोकप्रिय है। होली में भांग ठंडाई पी जाती है। कुछ देर बाज इसका नशा चढ़ता है। भांग का नशा दूसरे नशों से काफी अलग है। यह नशा काफी देर से चढ़ता है लेकिन कई दिनों तक रह सकता है। ऐसे में इसके नशे को दूसरे नशों से एकदम अलग माना गया है।

नशा चढ़ने के बाद मुंह और जीभ का टेस्ट कड़वा सा हो जाता है। तब कुछ भी खाने पर उसका टेस्ट महसूस नहीं होता है। अक्सर सोने पर ऐसा लगता है कि आप बिस्तर से ऊपर उठकर उड़ते जा रहे हैं। भांग ज्यादा ले ली है तो इसका नशआ 2-3 दिनों तक रह सकता है। इसकी कोई गारंटी नहीं है कि भाग का नशा कितनी देर में उतरेगा।

इन गलतियों से बचें


खाली पेट कभी भी भांग का सेवन नहीं करना चाहिए। इसे डायरेक्ट नहीं लेना चाहिए दूध या ठंडाई के साथ ले सकते हैं। भांग की ठंडाई के बाद शराब पीने की गलती ना करें। इससे आपको ज्यादा नुकसान हो सकता है। भांग के नशे में गाड़ी ना चलाएं। भांग के नशे में व्यक्ति को अपना होश नहीं होता और कोई हादसा हो सकता है। भांग के सेवन के बाद मीठा और नशा बढ़ सकता है। लिहाजा भांग की ठंडाई पीने के बाद मीठी चीज खाने से बचने की जरूरत है। भांग की ठंडाई पीने के बाद किसी भी तरह की दवा नहीं खाना चाहिए। वहीं भांग के सेवन के बाद उल्टी, पेट में गड़बड़ी या सिरदर्द की समस्या आ सकती है।

World Kidney Day 2023:किडनी खराब होने पर शरीर से मिलते हैं ये संकेत, फौरन हो जाएं अलर्ट

अस्पताल जाने की आ सकती है नौबत

भांग खाने से शरीर पर कंट्रोल खत्म हो जाता है। कभी-कभी ऐसी स्थिति खतरनाक भी साबित हो सकती है। ऐसे में अगर होली पर भांग का सेवन कर भी रहे हों तो ख्याल रखे कि इसकी मात्रा ज्यादा मात्रा में न हो।

भांग का नशा ज्यादा होने पर करें ये उपाय

भांग का नशा ज्यादा होने पर खट्टे फलों का सेवन करना चाहिए। इसमें मौसमी फल, अंगूर, संतरे या नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहें तो इमली का पानी भी ले सकते हैं। अरहर की दाल का पानी और नारियल पानी भी भांग के नशे को कम कर सकता है। इसके अलावा गुनगुने पानी से सिर धोना चाहिए। ऐसा करने से हाइपर एनालिसिस कम हो जाएगा और बेहतर महसूस करेंगे।

Jitendra Singh

Jitendra Singh

First Published: Mar 07, 2023 2:24 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।