Get App

Holi 2023: आ गई होली खूब छनेगी भांग की ठंडाई, कभी न करें ऐसी गलती, नहीं तो फंस जाएंगे

Holi 2023 Bhang Side Effects: भांग का नशा फौरन नहीं, बल्कि कुछ देर बाद शुरू होता है। यह धीरे-धीरे दिमाग पर असर करने लगता है। भांग आपके नर्वस सिस्टम को प्रभावित कर सकता है। जिसके बाद आपकी गतिविधियों पर काबू नहीं रहेगा। नशा चढ़ने के बाद मुंह और जीभ का टेस्ट कड़वा सा हो जाता है। इसका नशा कई दिनों तक भी रह सकता है

Curated By: Jitendra Singhअपडेटेड Mar 07, 2023 पर 2:24 PM
Holi 2023: आ गई होली खूब छनेगी भांग की ठंडाई, कभी न करें ऐसी गलती, नहीं तो फंस जाएंगे
खाली पेट कभी भी भांग का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके साथ भांग की ठंडाई पीने के बाद शराब नहीं पीना चाहिए

Holi 2023 Bhang Side Effects: होली का त्योहार रंगों और मस्ती का त्योहार है। पारंपरिक तौर पर होली पर बड़े पैमाने पर लोग भांग का सेवन करते हैं। वैसे भी भांग का सेवन भारत में प्राचीन काल से हो रहा है। इसे हमारी संस्कृति का हिस्सा भी माना जाता है। ड्राइफूट्स के साथ भांग को पीसकर बनाई जाने वाली दूध की ठंडाई काफी लोकप्रिय है। होली में भांग ठंडाई पी जाती है। कुछ देर बाज इसका नशा चढ़ता है। भांग का नशा दूसरे नशों से काफी अलग है। यह नशा काफी देर से चढ़ता है लेकिन कई दिनों तक रह सकता है। ऐसे में इसके नशे को दूसरे नशों से एकदम अलग माना गया है।

नशा चढ़ने के बाद मुंह और जीभ का टेस्ट कड़वा सा हो जाता है। तब कुछ भी खाने पर उसका टेस्ट महसूस नहीं होता है। अक्सर सोने पर ऐसा लगता है कि आप बिस्तर से ऊपर उठकर उड़ते जा रहे हैं। भांग ज्यादा ले ली है तो इसका नशआ 2-3 दिनों तक रह सकता है। इसकी कोई गारंटी नहीं है कि भाग का नशा कितनी देर में उतरेगा।

इन गलतियों से बचें

खाली पेट कभी भी भांग का सेवन नहीं करना चाहिए। इसे डायरेक्ट नहीं लेना चाहिए दूध या ठंडाई के साथ ले सकते हैं। भांग की ठंडाई के बाद शराब पीने की गलती ना करें। इससे आपको ज्यादा नुकसान हो सकता है। भांग के नशे में गाड़ी ना चलाएं। भांग के नशे में व्यक्ति को अपना होश नहीं होता और कोई हादसा हो सकता है। भांग के सेवन के बाद मीठा और नशा बढ़ सकता है। लिहाजा भांग की ठंडाई पीने के बाद मीठी चीज खाने से बचने की जरूरत है। भांग की ठंडाई पीने के बाद किसी भी तरह की दवा नहीं खाना चाहिए। वहीं भांग के सेवन के बाद उल्टी, पेट में गड़बड़ी या सिरदर्द की समस्या आ सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें