Holi 2023: होली में आंखों के साथ न करें खिलवाड़, रंग लगने के बाद ऐसे करें साफ

Holi 2023: होली खेलते समय आंखों का हमेशा बचाव करें। एक छोटी सी गलती से भी अगर आंखों में रंग चला गया तो खतरनाक साबित हो सकता है। होली खलते समय काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। केमिकल युक्त कलर अगर आंखों में चला जाए तो जलन होने लगती है। आइये जानते हैं कैसे इसे साफ करें

अपडेटेड Mar 06, 2023 पर 3:54 PM
होली खेलने से पहले आंखों पर नारियल तेल जरूर लगाएं। इससे रंग आसानी से छूट जाएगा

Holi 2023: रंगों के त्योहार होली का ब्रेसब्री से लोगों का इंतजार रहता है। इसे लोग बेहद धूमधाम से मनाते हैं। कई बार होली खेलते वक्त रंग हमारे आंख कान में चला जाता है। ऐसे में यह रंगों का त्योहार हमारी जिंदगी के रंग भी छीन सकता है। स्वस्थ आंखों की वजह से ही जिंदगी रंगीन है। ऐसे में होली के इस खास मौके पर आंखों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। कई लोग ज्यादा एक्साइटमेंट में आकर कई चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो खतरनाक साबित हो सकता है।

आजकल होली के रंगों और गुलाल में कई सारे दूषित और खतरनाक तत्व हो सकते हैं। जिससे आंखों में एलर्जी, अस्थाई अंधापन या आंखों में खुजली और जलन जैसी दिक्कतें आ सकती हैं।

इन रंगों से करें परहेज


आजकल होली के दौरान बाजार में अलग-अलग तरह के रंग मिलते हैं। जिनसे आकर्षित होकर हम सबसे अलग और नए रंग का चयन कर लेते हैं। लेकिन शीशे की तरह चमकने वाले रंग आपकी आंखों के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं। इनसे आपकी आंखों की रोशनी जाने का भी खतरा रहता है। होली खेलते समय आंखों पर कॉन्टेक्ट लेंस न लगाएं। इससे रंग आंखों के बीच में फंस जाता है। आंखों को काफी नुकसान पहुंचाता है। इसके अलावा आंखों के बचाव के लिए सनग्लासेस जरूर पहनें। आंखों में रंग जाने के बाद इन्हें मलने की गलती ना करें। ऐसा करने से रंग में मौजूद खतरनाक चीजें पुतली को नुकसान पहुंचा सकती हैं। रंग ज्यादा अंदर तक जा सकता है।

Holi 2023: ऐसे घर पर मनाएं ‘इको फ्रेंडली होली’, मेड इन इंडिया सामानों का करें इस्तेमाल

आंखों में कलर जाने पर फौरन करें ये काम

अगर आपकी आंखों में होली का रंग या कलर वाला पानी चला गया है तो सावधान हो जाइए। आपको उसी वक्त किसी साफ और ठंडे पानी के नल के नीचे आंखों को कुछ देर रखना चाहिए। इससे सारा रंग निकल जाएगा और जलन और खुजली से राहत मिलेगी। रंग जाने के बाद तेज-तेज पलके झपकानी चाहिए। ऐसा करने से रंग अपने आप बाहर आने लगता है और अगर यह तरीका असरदार साबित नहीं होता तो आप तीसरे उपाय को अपना सकते हैं। जिसमें आपको साफ पानी के अंदर चेहरा डुबाकर आंखें झपकानी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।