Get App

Holi 2025: गिनीज बुक में दर्ज होगा वृंदावन की होली का नाम, 2,000 विधवाएं खेलेंगी रंगोत्सव

Holi 2025: वृंदावन में 2025 की होली खास होगी, जहां 2,000 से ज्यादा विधवाएं एक साथ रंग खेलेंगी और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएंगी। यह आयोजन योगी सरकार और उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की पहल है, जो विधवाओं के जीवन में खुशी लाने और समाज में बदलाव का संदेश देने के लिए किया जा रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 09, 2025 पर 4:36 PM
Holi 2025: गिनीज बुक में दर्ज होगा वृंदावन की होली का नाम, 2,000 विधवाएं खेलेंगी रंगोत्सव
Holi 2025: वृंदावन में विधवाओं की होली विश्वभर में प्रसिद्ध है।

ब्रज की होली अपनी खास परंपराओं के लिए मशहूर है, लेकिन 2025 में वृंदावन की होली और भी खास होने वाली है। इस बार 2,000 से ज्यादा विधवाएं एक साथ रंग खेलेंगी और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश करेंगी। योगी सरकार और सामाजिक संगठनों की मदद से उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग इस आयोजन को ‘विधवाओं की होली-2025’ के रूप में आयोजित कर रहा है। ये सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि विधवाओं को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने का प्रयास है। सदियों पुरानी रूढ़ियों को तोड़ते हुए, ये आयोजन विधवाओं के जीवन में नई खुशियां लाएगा।

यहां भजन-कीर्तन, लोक नृत्य और प्राकृतिक रंगों का विशेष इस्तेमाल होगा। ये ऐतिहासिक होली समाज को बदलाव का संदेश देगी और एक नई सामाजिक क्रांति की मिसाल बनेगी।

वृंदावन की होली

वृंदावन, जहां भगवान कृष्ण ने राधा और गोपियों संग रास रचाया, वहां की होली सदियों से उत्सव और भक्ति का अनूठा संगम रही है। लेकिन पारंपरिक रूप से विधवाओं को समाज ने इस रंगोत्सव से दूर रखा था। अब ये पुरानी सोच बदल रही है, और विधवाएं भी इस उल्लास में शामिल हो रही हैं। विधवाओं की होली’ न सिर्फ़ एक उत्सव है, बल्कि सामाजिक बदलाव का प्रतीक भी है। ये आयोजन उन्हें एक नई पहचान देने और समाज के मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास है। हर साल वृंदावन के कई आश्रमों से हजारों विधवाएं इस रंगोत्सव में हिस्सा लेती हैं, लेकिन इस बार ये आयोजन ऐतिहासिक होने वाला है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें