होली का खुमार लोगों पर चढ़ गया है। आज होली के दिन लोग मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। होली एक ऐसी त्योहार है। जिसे बहुत से लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे होते हैं। यह हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। होली के समय लोग खूब रंग लगाते हैं। आजकल बाजार में कुछ ऐसे रंग आने लगे हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। लिहाजा होली खेलते समय बेहद सावधानी बरतने की जरूरत रहती है। एक छोटी सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। होली खेलते समय अपनी त्वचा का खासौतर से ध्यान देने की जरूरत रहती है।