रंगों के त्योहार होली के मौके पर दिल्ली मेट्रो की रफ्तार पर कुछ समय के लिए ब्रेक लगने वाला है। 14 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित, सुबह से दोपहर 2:30 बजे तक मेट्रो सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। यानी इस दौरान आप मेट्रो से सफर नहीं कर पाएंगे। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं, क्योंकि दोपहर 2:30 बजे के बाद सभी टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो सेवा सामान्य रूप से शुरू हो जाएगी। ये बदलाव त्योहार के दौरान सुरक्षा और यातायात नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
