Diabetes: इन दिनों के देश के कई राज्य भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। ऐसे में गर्मी के इस मौसम में खान-पान का खास तौर से ध्यान देने की जरूरत है। डायबिटीज के मरीजों को तो बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। इस मौसम में लोगों के फिजिकल एक्टिविटीज में काफी बदलाव आ जाता है। ऐसे में इसका असर ब्लड शुगर लेवल पर पड़ता है। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो ब्लड शुगर का स्तर बहुत ज्यादा बढ़ जाने पर होती है। इसका कोई सटीक इलाज नहीं है। इसे सिर्फ खान पान और लाइफ स्टाइल में बदलाव करके ही कंट्रोल किया जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे जूस के बारे में बता रहे हैं, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी टॉनिक से कम नहीं हैं।
शरीर को डिटॉक्स करने और कई बीमारियों का जोखिम कम करने के लिए लौकी और टमाटर का जूस पीना फायदेमंद होता है। लौकी में विटामिन, मिनरल्स, कार्बोहाइड्रेट, सोडियम, कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन और जिंक जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। लौकी और टमाटर का जूस पीने से पाचन तंत्र बेहतर रहता है। इससे दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम करने में भी फायदा होता है।
डायबिटीज के मरीज अगर टमाटर और लौकी का जूस मिलाकर पीते हैं तो इससे उन्हें अपने बढ़े हुए ब्ल शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। टमाटर में पाया जाने वाला नारिंगिन फ्लेवोनोइड्स एंटी डायबिटिक की तरह काम करता है। यह ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है। वहीं, टमाटर का जीआई इंडेक्स भी काफी कम होता है। जिससे ब्लड शुगर में अचानक से होने वाली स्पाइक को रोकने में भी मदद मिलती है। वहीं अगर लौकी की बात करें तो इसमें 92 फीसदी तक पानी पाया जाता है। इसमें फाइबर की मात्रा भी भरपूर रहती है। इसमें भूख को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इससे ब्लड शुगर का लेवल भी मेंटेन रहता है। लौकी में ग्लूकोज बिल्कुल न के बराबर पाया जाता है।
गर्मी में शरीर के लिए फायदेमंद
लौकी और टमाटर का जूस गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से गर्मियों में स्किन को होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है। गर्मी में लौकी और टमाटर का जूस पीने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ भी बाहर निकल जाते हैं।
लौकी और टमाटर का जूस पीने से आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसका सेवन डायरिया, कब्ज और एसिडिटी की समस्या में काफी फायदा होता है। इतना ही नहीं लौकी और टमाटर का यह जूस बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इससे हार्ट हेल्दी रहता है। अगर आप दिन की शुरुआत लौकी और टमाटर के जूस से करते हैं तो आपकी इम्यूनिटी भी काफी बढ़ सकती है।