Get App

Diabetes: टमाटर के साथ इस सब्जी का मिलाकर पिएं जूस, शुगर की हो जाएगी छुट्टी, दवाएं होंगी बंद

Diabetes: टमाटर का GI इंडेक्स बेहद कम होता है। वहीं लौकी में 92 फीसदी तक पानी की मात्रा होती है। इसके साथ ही इसमें फाइबर भी अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह भूख को कंट्रोल करने में काम करती है। ऐसे में टमाटर और लौकी का जूस पीने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल की भी छुट्टी हो जाती है

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Jun 01, 2023 पर 9:03 AM
Diabetes: टमाटर के साथ इस सब्जी का मिलाकर पिएं जूस, शुगर की हो जाएगी छुट्टी, दवाएं होंगी बंद
Diabetes: लौकी और टमाटर का जूस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे कब्ज की समस्या भी खत्म होती है

Diabetes: इन दिनों के देश के कई राज्य भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। ऐसे में गर्मी के इस मौसम में खान-पान का खास तौर से ध्यान देने की जरूरत है। डायबिटीज के मरीजों को तो बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। इस मौसम में लोगों के फिजिकल एक्टिविटीज में काफी बदलाव आ जाता है। ऐसे में इसका असर ब्लड शुगर लेवल पर पड़ता है। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो ब्लड शुगर का स्तर बहुत ज्यादा बढ़ जाने पर होती है। इसका कोई सटीक इलाज नहीं है। इसे सिर्फ खान पान और लाइफ स्टाइल में बदलाव करके ही कंट्रोल किया जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे जूस के बारे में बता रहे हैं, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी टॉनिक से कम नहीं हैं।

शरीर को डिटॉक्स करने और कई बीमारियों का जोखिम कम करने के लिए लौकी और टमाटर का जूस पीना फायदेमंद होता है। लौकी में विटामिन, मिनरल्स, कार्बोहाइड्रेट, सोडियम, कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन और जिंक जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। लौकी और टमाटर का जूस पीने से पाचन तंत्र बेहतर रहता है। इससे दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम करने में भी फायदा होता है।

ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

डायबिटीज के मरीज अगर टमाटर और लौकी का जूस मिलाकर पीते हैं तो इससे उन्हें अपने बढ़े हुए ब्ल शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। टमाटर में पाया जाने वाला नारिंगिन फ्लेवोनोइड्स एंटी डायबिटिक की तरह काम करता है। यह ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है। वहीं, टमाटर का जीआई इंडेक्स भी काफी कम होता है। जिससे ब्लड शुगर में अचानक से होने वाली स्पाइक को रोकने में भी मदद मिलती है। वहीं अगर लौकी की बात करें तो इसमें 92 फीसदी तक पानी पाया जाता है। इसमें फाइबर की मात्रा भी भरपूर रहती है। इसमें भूख को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इससे ब्लड शुगर का लेवल भी मेंटेन रहता है। लौकी में ग्लूकोज बिल्कुल न के बराबर पाया जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें