Holi celebrations Advisory: हैदराबाद पुलिस ने होली समारोह के सिलसिले में कुछ कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। इसके तहत समूहों में वाहनों की आवाजाही और बगैर सहमति व्यक्तियों पर रंग डालने पर रोक लगा दी गई है। इस पर गुरुवार (13 मार्च) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के फायरब्रांड विधायक राजा सिंह ने नाराजगी जताई। पुलिस अधिसूचना की आलोचना करते हुए गोशामहल के विधायक सिंह ने इसे 'तुगलकी फरमान' करार दिया। पुलिस ने एक अधिसूचना में सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर समूहों में दोपहिया और अन्य वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। ताकि शांति-व्यवस्था भंग न हो या जनता को असुविधा या खतरा न हो।
