Get App

Video: चिकन-बिरयानी के प्लेट में मिली जली हुई सिगरेट, ग्राहकों ने काटा बवाल, वीडियो वायरल

Hyderabad Biryani Video: हाल के दिनों में खाने में अजीब चीजें मिलने की घटनाएं बढ़ रही हैं। हैदराबाद के आरटीसी 'एक्स' रोड स्थित एक फेमस रेस्टोरेंट में ऐसा ही एक विवादास्पद मामला सामने आया। दोस्तों का एक समूह चिकन बिरयानी खाने गया था और उनका दावा है कि बिरयानी में बुझी हुई सिगरेट का टुकड़ा मिला।, जिसमें ग्राहक अपनी नाराजगी जाहिर करते नजर आ रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 29, 2024 पर 1:31 PM
Video: चिकन-बिरयानी के प्लेट में मिली जली हुई सिगरेट, ग्राहकों ने काटा बवाल, वीडियो वायरल
बिरयानी में मिला सिगरेट के टुकड़ा।(image source: x)

Hyderabad Biryani Video: हाल के दिनों में खाने में अजीब चीजें मिलने की घटनाएं बढ़ रही हैं। हैदराबाद के आरटीसी 'एक्स' रोड स्थित एक फेमस रेस्टोरेंट में ऐसा ही एक विवादास्पद मामला सामने आया। दोस्तों का एक समूह चिकन बिरयानी खाने गया था और उनका दावा है कि बिरयानी में बुझी हुई सिगरेट का टुकड़ा मिला। यह घटना तब सामने आई जब एक व्यक्ति ने खाने के दौरान अपनी प्लेट में सिगरेट के टुकड़ा देखे। इससे नाराज ग्राहकों ने रेस्टोरेंट कर्मचारियों से तीखी बहस की और मैनेजर को बुलाने की मांग की। वीडियो में घटना का दृश्य दिखता है, जिसमें ग्राहक अपनी नाराजगी जाहिर करते नजर आ रहे हैं।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन मनी कंट्रोल ने इसकी पुष्टि नहीं करता है। इस घटना ने स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

वायरल वीडियो

वीडियो में करीब 10 लोगों का समूह दिखता है, जो आधा खाया हुआ खाना सामने रखे हुए हैं। एक व्यक्ति चावल से भरी प्लेट उठाकर उसमें मिली सिगरेट दिखाता है। यह देखकर सभी लोग गुस्से में रेस्टोरेंट स्टाफ पर भड़कने लगते हैं और प्रबंधन को बुलाने की मांग करते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें