नींद में सोते हुए बेटे की हो गई मौत, अंधे माता-पिता को नहीं चला पता, 4 दिन तक शव के साथ ही रहे

पड़ोसियों को जब घर से बदबू आई, तब उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी और सोमवार दोनों बुजुर्ग और उनके बेटे के शव को बाहर निकाला गया। घटना ब्लाइंड्स कॉलोनी की है, जहां एक घर के अंदर शख्स मृत पाया गया। पुलिस ने कहा कि उसके बुजुर्ग माता-पिता, दोनों की उम्र 60 साल से ज्यादा थी। दोनों ही उसके शव के पास बेसुध हालत में लेटे हुए थे

अपडेटेड Oct 29, 2024 पर 9:24 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
नींद में सोते हुए बेटे की हो गई मौत, अंधे माता-पिता को नहीं चला पता

हैदराबाद से एक बड़ा ही चौंकाने वाला और दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां 30 साल के एक शख्स की नींद में ही मौत हो गई। लेकिन सबसे बड़ा झटका यह है कि उसके माता-पिता देख नहीं सकते थे, जिस वजह से उन्हें ये मालूम ही नहीं चला कि उनके बेटे की मौत हो गई और चार दिनों तक उसका शव घर में ही रहा और दोनों उसी के साथ रहते रहे। बुजुर्ग पति-पत्नी अपने उस बेटे से खाना और पानी मांगते रहे, जो अब एक लाश बन गया था। हालांकि, पड़ोसियों को जब घर से बदबू आई, तब उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी और सोमवार दोनों बुजुर्ग और उनके बेटे के शव को बाहर निकाला गया।

घटना ब्लाइंड्स कॉलोनी की है, जहां एक घर के अंदर शख्स मृत पाया गया। पुलिस ने कहा कि उसके बुजुर्ग माता-पिता, दोनों की उम्र 60 साल से ज्यादा थी। दोनों ही उसके शव के पास बेसुध हालत में लेटे हुए थे।

मेरे हुए बेटे से खाना पानी मांगते रहे माता-पिता


शुरुआती जांच के मुताबिक, शख्स की करीब चार से पांच दिन पहले नींद में मौत होने की आशंका है। नागोले स्टेशन हाउस अधिकारी (SHO) ए सूर्या नायक ने कहा कि अंधे माता-पिता को नहीं पता था कि उनके छोटे बेटे की मृत्यु हो गई है। वह अपने बेटे से खाना और पानी मांगने की कोशिश करते रहे, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।

नायक ने बताया कि ऐसा लगता है उनकी बेदम आवाज की वजह से उनके पड़ोसी भी नहीं सुन पाए। पुलिस की तरफ से उन्हें खाना और पानी दिया गया।

दंपति का बड़ा बेटे शहर के दूसरे मोहल्ले में ही रहता है। बुजुर्गों से उनके बड़े बेटे की जानकारी ली गई और पुलिस ने उसे पूरी घटना की जानकारी भी दी।

मां की लाश को तीन महीने तक घर में ही रखा, नहीं किया अंतिम संस्कार! बेटे को विश्वास था मुर्दे में आ जाएगी जान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।