लंदन के वेम्बली स्थित नील क्रिसेंट इलाके में हैदराबाद की रहने वाली एक 27 वर्षीय छात्रा (Hyderabad Student Murdered In London) की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। हमले में मारी गई महिला छात्रा की पहचान कोंथम तेजस्विनी (Kontham Tejaswini) के रूप में हुई है। हायर एजुकेशन के लिए लंदन गई छात्र पर मंगलवार को ब्राजील के एक नागरिक ने कथित रूप से हमला किया। आरोप है कि महिला पर उसी फ्लैट में रहने वाले आरोपी ने हमला किया था। लंदन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
