Hyderabad Suicide: पैसों की तंगी के चलके पति-पत्नी ने अपने दो बच्चों को उतारा मौत के घाट, फिर खुद भी लगा ली फांसी

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि दंपति के शव अलग-अलग कमरों में पड़े थे, जबकि उनके बच्चे बिस्तर पर मृत पाए गए। उस्मानिया यूनिवर्सिटी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर एन राजेंद्र के अनुसार, शुरुआती जांच से पता चला है कि दंपति ने पहले अपने बच्चों की गला घोंटकर हत्या की, फिर खुद को फांसी लगा ली

अपडेटेड Mar 11, 2025 पर 3:10 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Hyderabad Suicide: पैसों की तंगी के चलके पति-पत्नी ने अपने दो बच्चों को उतारा मौत के घाट, फिर खुद भी लगा ली फांसी

हैदराबाद के हब्सीगुडा में एक दंपति ने कथित तौर पर अपने दो बच्चों की हत्या कर दी और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि दंपति पैसे की तंगी से जूझ रहा था, जिसके कारण ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने यह दुखद कदम उठाया। घटना का पता तब चला, जब पड़ोसियों ने पुलिस को घर में उनके शव पड़े होने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि दंपति के शव अलग-अलग कमरों में पड़े थे, जबकि उनके बच्चे बिस्तर पर मृत पाए गए।

उस्मानिया यूनिवर्सिटी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर एन राजेंद्र के अनुसार, शुरुआती जांच से पता चला है कि दंपति ने पहले अपने बच्चों की गला घोंटकर हत्या की, फिर खुद को फांसी लगा ली।

उन्होंने बताया, "घटना रात करीब साढ़े नौ बजे हब्सीगुडा इलाके के रविंद्रनगर कॉलोनी स्थित उनके घर पर हुई। पड़ोसियों का फोन आने के बाद हम मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।"


पुलिस ने घटनास्थल से एक नोट भी बरामद किया, जो कथित तौर पर उस व्यक्ति ने लिखा था, जिससे पता चला कि वह पैसों की तंगी और स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि परिवार के सदस्यों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए गांधी अस्पताल ले जाया गया है और मामले की जांच चल रही है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, यह परिवार महबूबनगर जिले के कलवाकुर्ती ब्लॉक के मुकुरल्ला गांव का रहने वाला था और एक साल पहले हब्सीगुडा में आकर बस गया था। यह व्यक्ति पहले एक प्राइवेट कॉलेज में लेक्चरर के रूप में काम करता था और पिछले छह महीने से बेरोजगार था।

Noida Death Case: नोएडा में GST के डिप्टी कमिश्नर ने की खुदकुशी, कैंसर है वजह या अधिक काम का दवाब? पत्नी ने किया बड़ा खुलासा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।