Get App

Hyperloop Track Video: देश का पहला हाइपरलूप ट्रैक तैयार, बुलेट ट्रेन से भी ज्यादा होगी रफ्तार, सिर्फ 30 मिनट में दिल्ली से जयपुर

Indian Railway Hyperloop Track: भारत के पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम में एक बड़ी क्रांति जल्द ही आने वाली है। देश की पहली हाइपरलूप टेस्ट ट्रैक अब पूरी तरह से तैयार हो गया है। इसका वीडियो रेल मंत्रालय ने शेयर किया। इस ट्रैक में ट्रेन की रफ्तार बुलेट ट्रेन से भी ज्यादा रहेगी। भारतीय रेलवे और आईआईटी मद्रास ने पहला हाइपरलूप टेस्ट ट्रैक बनाया है

Jitendra Singhअपडेटेड Feb 25, 2025 पर 2:59 PM
Hyperloop Track Video: देश का पहला हाइपरलूप ट्रैक तैयार, बुलेट ट्रेन से भी ज्यादा होगी रफ्तार, सिर्फ 30 मिनट में दिल्ली से जयपुर
Indian Railway Hyperloop Track: हाइपरलूप ट्रैक पर 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन दौड़ाकर टेस्ट किया जा चुका है। 600 किमी प्रति घंटे की रफ्तार का परीक्षण होना बाकी है।

भारत में रेल यातायात को बेहतर और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बनाने को लेकर सरकार लगातार कदम उठा रही है। अब भारतीय रेलवे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर काम आगे बढ़ाने के साथ ही अब देश का पहला हाइपरलूप टेस्ट ट्रैक भी तैयार हो चुका है। इस बात की जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी है। इस हाइपरलूप ट्रैक को रेलवे ने आईआईटी मद्रास के साथ मिलकर बनाया है। इस ट्रैक पर ट्रेनें बहुत तेज गति से चलेंगी। पहले ही 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से टेस्ट हो चुका है।

अब 600 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से टेस्ट करने की तैयारी चल रही है। यह तकनीक भविष्य में देश में रेल यात्रा को बदल सकती है। इससे जयपुर से दिल्ली की यात्रा सिर्फ 30 मिनट में पूरी हो जाएगी। यह ट्रैक 410 मीटर लंबा है। इस परियोजना को पूरा करने के लिए भारतीय रेलवे ने आर्थिक मदद दी है।

पहली हाइपरलूप ट्रेन मुंबई और पुणे के बीच चलेगी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत की पहली हाइपरलूप ट्रेन मुंबई और पुणे के बीच चलेगी। इससे 150 किमी का सफर सिर्फ 25 मिनट में पूरा होगा। ऐसे में अगर मुंबई-पुणे जैसा लंबा सफर सिर्फ 25 मिनट में पूरा होगा तो यह किसी जादू से कम नहीं होगा। यह हाइपरलूप टेस्ट ट्रैक तेज, सस्ता, भरोसेमंद और टिकाऊ परिवहन के लिए हाइपरलूप तकनीक विकसित करने के लिए बनाया गया है। इसकी खास बात यह है कि ट्रेन दो स्टेशनों के बीच कहीं नहीं रुकती है। सीधे अपने गंतव्य तक पहुंचती है। जैसे फ्लाइट बिना रुके उड़ान भरता है। वैसे ही हाइपरलूप ट्रेन भी बिना रुके अपने गंतव्य तक पहुंच जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें