Get App

IAF Plane Crash: तेलंगाना में भारतीय वायुसेना का ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश, 2 पायलटों की मौत

IAF Plane Crash: वायुसेना के एक अधिकारी ने बताया प्लेन क्रैश होने की वजह से दो पायलट की मौत हो गई है। भारतीय वायु सेना के दोनों पायलट उस समय मारे गए जब उनका पिलाटस PC 7 Mk-II ट्रेनर एयरक्रॉफ्ट तेलंगाना के डिंडीगुल स्थित वायु सेना अकादमी में 8:55 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलटों में एक ट्रेनी और एक कैडेट शामिल हैं। विमान ने नियमित ट्रेनिक उड़ान के लिए डंडीगल वायु सेना अकादमी से उड़ान भरी थी

Akhileshअपडेटेड Dec 04, 2023 पर 12:13 PM
IAF Plane Crash: तेलंगाना में भारतीय वायुसेना का ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश, 2 पायलटों की मौत
IAF Plane Crash: भारतीय वायु सेना ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दे दिया है

तेलंगाना से एक दुखद खबर आ रही है। भारतीय वायु सेना (IAF) का एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट सोमवार सुबह तेलंगाना में क्रैश हो गया। इस भीषण हादसे में दो पायलटों की मौत हो गई है। प्लेन मेडक जिले के तूपरान के रवेली गांव में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। वायुसेना के एक अधिकारी ने बताया प्लेन क्रैश होने की वजह से दो पायलट की मौत हो गई है। भारतीय वायु सेना के दोनों पायलट उस समय मारे गए जब उनका पिलाटस PC 7 Mk-II ट्रेनर एयरक्रॉफ्ट तेलंगाना के डिंडीगुल स्थित वायु सेना अकादमी में 8:55 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलटों में एक ट्रेनी और एक कैडेट शामिल हैं। विमान ने नियमित ट्रेनिक उड़ान के लिए डंडीगल वायु सेना अकादमी से उड़ान भरी थी।

IAF ने दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का भी आदेश दिया है। इस बीच, अभी तक किसी आम नागरिक या संपत्ति को कोई नुकसान होने की खबर नहीं है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पायलटों की मौत पर शोक व्यक्त किया। सिंह ने x पर एक पोस्ट करते हुए कहा, "हैदराबाद के पास इस दुर्घटना से दुखी हूं। यह बेहद दुखद है कि दो पायलटों की जान चली गई। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।"

तेलंगाना टुडे के मुताबिक, क्रैश होते ही विमान कुछ ही मिनटों में जलकर राख हो गया। फिलहाल अभी यह पता नहीं चल पाया है कि भारतीय वायुसेना के विमान में कितने लोग सवार थे। इससे पहले अक्टूबर में महाराष्ट्र के पुणे में एक गांव के पास एक ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो लोग सवार थे।

बारामती पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर प्रभाकर मोरे ने पीटीआई को बताया, "रेडबर्ड इंस्टीट्यूट (रेडबर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग अकादमी) का एक प्रशिक्षण विमान शाम करीब 5 बजे बारामती तालुका के कटफल गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना में घायल पायलट और एक अन्य व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें