IAS ऑफिसर को टिकट कैंसिल करने पर मिला सिर्फ 20 रुपए का रिफंड, लोगों से मांग रहे अब इनवेस्टमेंट पर सलाह

IAS Flight Cancellation: बिहार कैडर के IAS ऑफिसर राहुल कुमार के साथ हाल ही में रिफंड को लेकर एक भद्दा मजाक हो गया। दरअसल ऑफिसर ने ट्विटर पर अपनी फ्लाइट कैंसिल होने से जुड़ा स्क्रीनशॉट शेयर किया है। जहां उन्होंने लगभग 14,000 की टिकट बुक की थी वहीं उसे कैंसिल करने पर उन्हें महज बीस रुपए का ही रिफंड दिया गया है।

अपडेटेड Jul 12, 2023 पर 12:41 PM
Story continues below Advertisement
राहुल कुमार ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने 13820 रुपए की फ्लाइट बुक की थी।

IAS Flight Cancellation: फ्लाइट का टिकट कैंसिल करना अपने आप में काफी कनफ्यूजिंग और परेशान करने वाली प्रोसेस है। दरअसल रिफंड अमाउंट हमेशा से ही कम रहता है। कुछ खास अवसरों में फ्लाइट्स बेहद कम पैसा वापिस करती हैं। बिहार कैडर के IAS ऑफिसर राहुल कुमार के साथ हाल ही में ऐसा ही हुआ। दरअसल ऑफिसर ने ट्विटर पर अपनी फ्लाइट कैंसिल होने से जुड़ा स्क्रीनशॉट शेयर किया है। दरअसल उन्हें मात्र बीस रुपए का रिफंड मिला है। ऐसे में उन्होंने बेहद मजेदार तरीके से फ्लाइट पर तंज कसा है।

बुकिंग कैंसिल करने पर मिला सिर्फ इतना रिफंड

राहुल कुमार ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने 13820 रुपए की फ्लाइट बुक की थी। बाद में अपनी बुकिंग कैंसिल की और एयरलाइन ने उन्हें सिर्फ 20 रुपए का रिफंड दिया। उनका कुल 13800 रुपए का नुकसान हुआ। स्क्रीनशॉट में साफ-साफ दिख रहा है कि एयरलाइन की टिकट कैंसिल करने की फीस 11,800 रुपए है। कैंसिल फीस पर लगने वाला GI कुल 1200 रुपए का है वहीं convenience फीस कुल 800 रुपए की है। इसलिए ऑफिसर की टिकट कैंसिल करने का पूरा अमाउंट 13800 रुपए बना और उन्हें सिर्फ 20 रुपए का रिफंड ही दिया गया।


नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड की पत्नी सीता दहल का निधन, लंबे समय से थीं बीमार

इनवेस्टमेंट के लिए मांगे आइडियाज

ट्वीट करते हुए राहुल कुमार ने लिखा कि इस रिफंड से मिली राशि को मैं कहां इनवेस्ट करूं कृपया आइडिया बताएं। ऐसे में कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें सलाह दी। एक यूजर ने लिखा कि इसे चैरिटी में दान कर दें और बदले में टैक्स रिटर्न क्लेम करें। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि इतनी राशि से आप एक यस बैंक का शेयर और दो वोडाफोन आइडिया के शेयर खरीद सकते हैं। एक IFS ऑफिसर ने कहा कि इतने अमाउंट के लिए तो आपको सिक्योरिटी रखनी पड़ जाएगी सर।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।