Get App

ICC ने ODI World Cup 2023 के विनर को दी जाने वाली राशि की अनाउंस, मिलेंगे करोड़ों रुपए

1983 और 2011 के ODI वर्ल्ड कप की विनर रही इंडिया इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी करने जा रही है। इसी बीच ICC ने विजेता टीम के लिए इनामी राशि की घोषणा भी कर दी है। ना केवल विजेता को बल्कि रनर अप टीम और सेमी फाइनल्स तक पहुंचने वाली टीमों को भी पैसा दिया जाएगा। ग्रुप मैच खेलने वाली टीमों को दी जाने वाली राशि भी तय कर दी गई है। जानिए किसे मिलेगा कितना पैसा-

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 23, 2023 पर 11:24 AM
ICC ने ODI World Cup 2023 के विनर को दी जाने वाली राशि की अनाउंस, मिलेंगे करोड़ों रुपए
8 अक्टूबर को MA चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में भारत की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया से होगी।

ICC ने अनाउंस किया कि वो आने वाले ODI World Cup में विजेताओं को कुल 10,000,000 USD यानी 33,18,30,000 रुपए की राशि देने वाली है। 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल जीतने के बाद ट्रॉफी के साथ ये राशि विनर्स को दी जाएगी। इस टूर्नामेंट का कुल प्राइज मनी पूल 10 मिलियन यूएस डॉलर रहेगा जिसमें से 2 मिलियन यूएस डॉलर्स ODI वर्ल्ड कप के रनर अप टीम को दिए जाएंगे। वहीं सेमी फाइनल में बाहर होने वाली टीमों को 800,000 यूएस डॉलर यानी 6,64,84,000 रुपए मिलेंगे।

हर टीम को मिलेगा पैसा

हाल ही में ICC ने ग्रुप मैच में से जीतने वालों को भी 40,000 यूएस डॉलर यानी 33,24,200 रुपए देने का का नया नॉर्म बनाया है। वो छह टीमें जो सेमी फाइनल में नहीं पहुंचेंगी उन्हें USD 100,000 यानी हर टीम को 83,10,500 रुपए दिए जाएंगे। ODI World Cup में टीमें राउंड रॉबिन फॉर्मेट में एक-दूसरे का सामना करेंगी। सभी टीमों में से कोई चार ही सेमी फाइनल्स में जगह बना पाएंगी। पूरे भारत में 5 अक्टूबर से लेकर 19 नवंबर के बीच 10 वेन्यू में कुल 48 मैच खेले जाएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें