IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटि का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वे कथित तौर पर गोमूत्र की औषधीय गुणों के लिए प्रशंसा कर रहे हैं। PTI की रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो में कामकोटि ने कथित तौर पर गोमूत्र के "एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और पाचन गुणों" का समर्थन किया और दावा किया कि इनका इस्तेमाल इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम जैसी स्थितियों के लिए किया जाता है।
