प्रयागराज महाकुंभ में लगी आग पर हर्षा रिछारिया ने कह दी बड़ी बात, जो देखा सब बता दिया

Prayagraj Kumbh 2025 Fire: महाकुंभ 2025 के दौरान अचान आग लगने की घटना सामने आई. इसके बाद मेला परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हालांकि अभी आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं इस घटना पर इस महाकुंभ से चर्चा में आईं हर्षा हर्षा रिछारिया ने बड़ी बात कही है

अपडेटेड Jan 19, 2025 पर 6:58 PM
प्रयागराज महाकुंभ में लगी आग पर हर्षा रिछारिया ने कह दी बड़ी बात

Mahakumbh Fire News: प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। महाकुंभ मेला क्षेत्र सेक्टर 19 में भीषण आग लग गई। यह आग इतनी भीषण थी कि सेक्टर 19 में मौजूद 200 से ज्यादा टेंट जल गए। हांलाकि गनीमत ये रही की इस हादसे में कोई भी जनहानी हुई। आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आग की वजह से टेंटों में रखे सिलेंडर ब्लास्ट बताई जा रही है। वहीं महाकुंभ से चर्चाओं में आई हर्षा रिछारिया ने भी आग की घटना पर अपनी बात रखी है।

हर्षा ने किया ये पोस्ट

महाकुंभ में आग की घटना को लेकर हर्षा रिछारिया ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी कि, "प्रयागराज के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मंदर ने बताया कि आज शाम 4:30 बजे कुंभ क्षेत्र के सेक्टर 19 स्थित गीता प्रेस में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। अग्निशमन विभाग और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। आग ने गीता प्रेस के साथ-साथ 10 प्रयागवाल टेंटों को भी चपेट में ले लिया था, जिसे समय रहते काबू में कर लिया गया। स्थिति अब सामान्य है और किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।"


 

हर्षा रिछारिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से आग की घटना के बाद एक के बाद एक कई वीडियो पोस्ट भी किए हैं। बता दें कि, कुंभ की शुरूआत से ही साध्वी हर्षा रिछारिया का नाम सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर हर्षा रिछारिया को सबसे सुंदर साध्वी का टैग तक दे दिया गया था। 30 वर्षीय हर्षा का कुंभ से वीडियो वायरल होने के बाद वो काफी फेमस हो गई थीं। हांलाकि दो दिनों पहले हर्षा के महाकुंभ छोड़ने की खबर आई थी, पर वो अभी भी कुंभ मेला क्षेत्र से कई वीडियो और तस्वीरें शेयर कर रही हैं। बता दें कि 30 साल की हर्षा रिछारिया उत्तराखंड से हैं। अपने इंस्टाग्राम पेज पर हर्षा ने खुद को एंकर, मेकअप आर्टिस्ट, सोशल एक्टिविस्ट, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और ट्रैवल ब्लॉगर बताया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।