महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश ने कई सारे इलाकों में हालाकार मचा कर रखा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अब इन दोनों ही राज्यों में भारी बारिश के चलते रेड अलर्ट घोषित कर दिया है। दरअसल अभी दोनों ही राज्यों में बहुत भारी बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं। आईएमडी के मुताबिक मध्य महाराष्ट्र और गुजरात के कोस्टल इलाकों में अगले तीन से चार दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश दारी रहने की संभावना जताई गई है। गुजरात और महाराष्ट्र के अलावा हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।
