दिल्ली में बढ़ा तापमान तो मुंबई में भारी बारिश से ट्रैफिक जाम, जानिए शनिवार के दिन मौसम का हाल

जहां जुलाई के शुरुआती दिनों में ही दिल्ली में लगातार बारिश और बाढ़ की स्थिति देखने को मिल रही थी वहीं अब इस हफ्ते के कुछ दिनों में दिल्ली का मौसम धूप और गर्मी भरा रहा है। शनिवार को भी दिल्ली में धूप देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि अभी दो और दिनों तक राजधानी के लोगों को धूप और गर्मी से राहत मिलने की संभावना दिखाई नहीं दे रही है

अपडेटेड Jul 22, 2023 पर 2:38 PM
Story continues below Advertisement
राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए शनिवार यानी 22 जुलाई के दिन मौसम गर्मी भरा रहा।

राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए शनिवार यानी 22 जुलाई के दिन मौसम गर्मी भरा रहा। जहां जुलाई के शुरुआती दिनों में ही दिल्ली में लगातार बारिश और बाढ़ की स्थिति देखने को मिल रही थी वहीं अब इस हफ्ते के कुछ दिनों में दिल्ली का मौसम धूप और गर्मी भरा रहा है। शनिवार को भी दिल्ली में धूप देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि अभी दो और दिनों तक राजधानी के लोगों को धूप और गर्मी से राहत मिलने की संभावना दिखाई नहीं दे रही है। वहीं दिल्ली में तापमान भी काफी ज्यादा बढ़ गया है। दिल्ली में फिलहाल बारिश की संभावना दिखाई नहीं दे रही है।

दिल्ली में कब होगी बारिश

हालांकि मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी दिल्ली में 25 जुलाई के बाद बारिश होगी। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक जुलाई में दिल्ली का तापमान अभी तक 38.5 डिग्री से ऊपर नहीं गया था। इस हफ्ते में शुक्रवार के दिन दिल्ली का तापमान 39.4 डिग्री तक पहुंच गया था। पिछले कुछ दिनों में बारिश ना होने की वजह से दिल्ली का तापमान बढ़ा है। वहीं अगले चार दिनों तक राजधानी में बारिश होने की संभावना नहीं दिखाई दे रही है।

Train Cancelled: नांदेड़ की ओर जाने वाली ये ट्रेन कैंसिल, जानिए कैंसिल की गई ट्रेनों की एक लिस्ट


मुंबई में क्या हैं बारिश के हालात

वहीं मुंबई और उसके आस पास के इलाकों में अभी भी भारी बारिश देखने को मिल रही है। शनिवार यानी 22 जुलाई के दिन भी मुंबई में भारी बारिश देखने को मिली है। मुंबई में बारिश की वजह से पानी भरने और ट्रैफिक जाम होने की खबरें सामने आई हैं। मौसम विभाग की तरफ से भी भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिसके मद्देनजर ठाणे में स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज के लिए शहर में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहा कि अगले दो दिनों में मुंबई में और अधिक बारिश होने की संभावना है। ठाणे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज में बढ़ा वाटर लेवल

पंजाब, हरियाणा में बारिश के बीच हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज में जलस्तर बढ़ा है। अधिकारियों ने कहा कि पिछले 24 घंटों में पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में हुई बारिश के बीच शनिवार को हथिनीकुंड बैराज में जल स्तर में तेजी से वृद्धि देखी गई। पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि हथनीकुंड बैराज यमुनानगर जिले में जल प्रवाह दर शनिवार सुबह 8:00 बजे 87,177 क्यूसेक से बढ़कर दोपहर 12:00 बजे 2,40,832 क्यूसेक हो गया।

Abhishek Nandan

Abhishek Nandan

First Published: Jul 22, 2023 2:38 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।