IMD weather Alert: जनवरी की महीना चल रहा है पर राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम ने करवट ले ली है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में गर्मी का एहसास होने लगा है। तेज धूप के कारण लोगों को जनवरी से ही मार्च का एहसास होने लगा है।
उत्तर भारत के कई राज्यों में अचानक मौसम में बदलाव आया है। राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो औसत से 1.8 डिग्री तक अधिक है।
दिल्ली में क्यों बदल रहा मौसम
IMD ने अचानक से उत्तर भारत में गर्मी बढ़ने की वजह बताई है। IMD के मुताबिक, "दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास था, क्योंकि एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है और दक्षिणी हवाएं दिल्ली पहुंच गई हैं। इन हवाओं के कारण ही मौसम में ये बदलाव देखने को मिल रहा है।" IMD ने ये भी बताया कि, "अभी दिल्ली में मौसम और बदलाव होग और ठंड लौटेगी। 24 जनवरी की सुबह से पश्चिमी विक्षोभ के हटने के बाद तापमान धीरे-धीरे गिर सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने संभावना जताई है कि आने वाले समय में दिल्ली में बारिश हो सकती है। वहीं, अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।"
19 जनवरी का दिन पिछले 6 सालों में सबसे गर्म रहा था, जब दिल्ली का तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इससे पहले 2019 में इस दिन का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस था। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। पिछली बार जनवरी में अधिकतम तापमान 21 जनवरी, 2019 को 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली में बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह 9 बजे 262 के साथ 'खराब' श्रेणी में रहा।
बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी में रखा जाता है।