Get App

IMD weather Alert: जनवरी में ही खत्म हुआ सर्दी का मौसम? उत्तर भारत में अचानक क्यों बढ़ी गर्मी...सामने आई ये वजह

IMD weather Alert: दिल्ली सहित उत्तर भारत में मौसम में अचानक बदलाव से हर कोई परेशान है। पिछले कुछ दिनों से ऐसा लग रहा है कि उत्तर भारत से ठंड ने विदाई ले ली है। तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है, दिल्ली की बात करें तो बुधवार की सुबह न्यूनतम तापमान करीब 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 23, 2025 पर 10:06 AM
IMD weather Alert: जनवरी में ही खत्म हुआ सर्दी का मौसम? उत्तर भारत में अचानक क्यों बढ़ी गर्मी...सामने आई ये वजह
IMD weather Alert: पिछले कुछ दिनों से दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में गर्मी का एहसास होने लगा है (Photo Credit: Canva)

IMD weather Alert: जनवरी की महीना चल रहा है पर राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम ने करवट ले ली है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में गर्मी का एहसास होने लगा है। तेज धूप के कारण लोगों को जनवरी से ही मार्च का एहसास होने लगा है।

उत्तर भारत के कई राज्यों में अचानक मौसम में बदलाव आया है। राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो औसत से 1.8 डिग्री तक अधिक है।

दिल्ली में क्यों बदल रहा मौसम

IMD ने अचानक से उत्तर भारत में गर्मी बढ़ने की वजह बताई है। IMD के मुताबिक, "दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास था, क्योंकि एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है और दक्षिणी हवाएं दिल्ली पहुंच गई हैं। इन हवाओं के कारण ही मौसम में ये बदलाव देखने को मिल रहा है।" IMD  ने ये भी बताया कि, "अभी दिल्ली में मौसम और बदलाव होग और ठंड लौटेगी। 24 जनवरी की सुबह से पश्चिमी विक्षोभ के हटने के बाद तापमान धीरे-धीरे गिर सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने संभावना जताई है कि आने वाले समय में दिल्ली में बारिश हो सकती है। वहीं, अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें