भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 3 सितंबर यानी रविवार के लिए मौसम का अपडेट जारी किया है। IMD के मुताबिक देश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। कई राज्यों में मॉनसून की गतिविधियां अब धीमी पड़ने लगी हैं। हालांकि IMD ने अगले कुछ दिनों के दौरान ज्यादातर राज्यों में बारिश होने का अनुमान लगाया है। वहीं मौसम विभाग ने हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान में कुछ इलाकों में 8 सितंबर तक मौसम के शुष्क रहने का अनुमान जताया है।
