Stock Market Based Top Movies: स्टॉक मार्केट पर आधारित सबसे बेहतरीन मूवीज, आपने कौन-सी देखी है?

Stock Market Based Top Movies: स्टॉक मार्केट से जुड़ी दुनिया भर में हॉलीवुड-बॉलीवुड में कई फिल्में बन चुकी हैं। इनमें से बेहतर कौन-कौन सी हैं, इसे लेकर अपनी-अपनी पसंद हो सकती हैं। हालांकि अगर IMDB की रेटिंग को पैमाना बनाया जाए तो यहां टॉप-5 मूवीज के बारे में बताया जा रहा है जिसमें से आप चुनकर दिवाली के मौके पर एंजॉय कर सकते हैं

अपडेटेड Nov 12, 2023 पर 8:11 AM
Story continues below Advertisement
IMDB की रेटिंग को पैमाना बनाया जाए तो स्टॉक मार्केट पर आधारित टॉप-5 मूवीज में टॉप पर टाइटेनिक (Titanic) फेम लियोनार्डो डिकिप्रियो (Leonardo DiCaprio) की द वोल्फ ऑफ वाल स्ट्रीट (The Wolf of Wall Street) है।

Stock Market Based Top Movies: स्टॉक मार्केट से जुड़ी दुनिया भर में हॉलीवुड-बॉलीवुड में कई फिल्में बन चुकी हैं। इनमें से बेहतर कौन-कौन सी हैं, इसे लेकर अपनी-अपनी पसंद हो सकती हैं। हालांकि अगर IMDB की रेटिंग को पैमाना बनाया जाए तो टॉप-5 मूवीज में टॉप पर टाइटेनिक (Titanic) फेम लियोनार्डो डिकिप्रियो (Leonardo DiCaprio) की द वोल्फ ऑफ वाल स्ट्रीट (The Wolf of Wall Street) है। यह मूवी 2013 में आई थी और 10 में से 8.2 स्टार की रेटिंग के साथ यह स्टॉक मार्केट पर बनी टॉप मूवी है। नीचे टॉप-5 मूवीज के बारे में बताया जा रहा है जिसमें से आप दिवाली के मौके पर इन्हें एंजॉय कर सकते हैं।

कौन-कौन सी हैं Market Based Top-5 Movies

स्टॉक मार्केट पर आधारित टॉप मूवीज की लिस्ट में लियानोर्डो डिकिप्रियो की द वोल्फ ऑफ वाल स्ट्रीट (The Wolf of Wall Street) 2013 में आई थी और इसकी स्टार रेटिंग 8.2 है। यह जॉर्डन वेलफोर्ट के अर्श से फर्श पर पहुंचने की सच्ची कहानी पर बनी है जिसमें क्राइम, करप्शन और फेडरल गवर्नमेंट की भी भूमिका है।


इनसाइड जॉब (Inside Job) 2010 में आई थी और इसे भी 8.2 रेटिंग मिली हुई है। इसमें 2008 के वैश्विक मंदी के पीछे की कहानी है कि क्योंकि ऐसी नौबत आई।

Jewellery Stocks: दिवाली से दिवाली, इन ज्वैलरी स्टॉक्स ने पांच गुना तक बढ़ा दी पूंजी 

अगला नंबर Enron: The Smartest Guys in the Room का है जिसे 7.6 रेटिंग मिली हुई है। यह एक डॉक्यूमेंट्री है जिसमें एनरॉन कॉरपोरेशन के भ्रष्ट कारोबारी गतिविधियों को दिखाया गया है जिसकी वजह से यह फर्श पर आ गई।

1983 में आई ट्रेडिंग प्लेसेज (Trading Places) कॉमेडी जेनर की मूवी है। यह 1983 में रिलीज हुई थी। इसमें दो करोड़पति भाईयों शर्त लगाते हैं जिसके चलते एक अमीर निवेशक और एक चोर की अदला-बदली कर दी जाती है। दोनों भाईयों इनका इस्तेमाल अपने प्रयोग के लिए करते हैं।

वर्ष 1987 में आई वाल स्ट्रीट (Wall Street) को IMDB की 7.3 रेटिंग मिली हुई है। यह एक ऐसे अधीर युवा स्टॉकब्रोकर की कहानी है जो कुछ भी करके टॉप पर पहुंचना चाहता है। इसमें वह एक लालची कॉरपोरेट शख्स के जरिए इनसाइड इंफॉर्मेशन हासिल कर अवैध ट्रेडिंग करता है। इसके निर्देशक ओलिवर स्टोन ने इस मूवी को अपने पिता लोऊ स्टोन को श्रद्धांजलि के तौर पर बनाया था जो 1929-1939 की आर्थिक मंदी (द ग्रेड डिप्रेशन) के दौरान स्टॉक ब्रोकर थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।