Get App

Income Tax Raid: गाड़ियों में लिखा था ‘अविनाश संग नेहा’, बाराती निकले ED और IT के अफसर, मोतिहारी में मचा हड़कंप

Motihari News: बिहार के मोतिहारी जिले में एक चावल कंपनी पर आयकर और इडी की टीम ने छापेमारी की। चावल कंपनी का नाम रिपुराज एग्रो प्राइवेट लिमिटेड बताया जा रहा है। कंपनी रक्सौल में चावल का कारोबार करती है। दिल्ली, पटना, हरसिद्धि, मोतिहारी और रक्सौल के ठिकानों पर कार्रवाई हुई। 300 से अधिक अधिकारी और एसएसबी के जवान शामिल थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 07, 2024 पर 11:21 AM
Income Tax Raid: गाड़ियों में लिखा था ‘अविनाश संग नेहा’, बाराती निकले ED और IT के अफसर, मोतिहारी में मचा हड़कंप
Motihari News: मशहूर चावल कंपनी पर IT का छापा पड़ा है। जांच एजेंसियां बाराती बनकर छापा मारने आए थे।

बिहार के सबसे बड़े राइस मिल पर जब सज धज कर सैकड़ों बाराती पहुंचे तो लोग हैरान रह गए। जब असलियत पता चली तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। दरअसल, इनकम टैक्स और ईडी के अधिकारी बाराती बनकर छापा मारने पहुंच गए। 40 गाड़ियों का काफिले में बारात थी। गाड़ियों पर पोस्टर भी लगे थे। जिसमें ‘अविनाश संग नेहा’ लिखा हुआ था। राइस मिल कंपनी के रक्सौल, मोतिहारी, हरसिद्धि, पटना और दिल्ली के ठिकानों पर यह कार्रवाई हुई। 300 से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारी, और एसएसबी के जवान भी इस छापेमारी में शामिल थे।

छापेमारी देर रात तक जारी रही। कंपनी के आय-व्यय की जांच की जा रही है। कंपनी उत्तर बिहार, दूसरे राज्यों और कुछ पड़ोसी देशों में चावल का कारोबार करती है। कंपनी पर आयकर चोरी का आरोप है। कम समय में अकूत संपत्ति का मामला सामने आया है।

कंपनी के मालिक सुर्खियों में छाए

मोतिहारी के रामगढ़वा स्थित रिपुराज एग्रो प्राइवेट लिमिटेड में छापेमारी के बाद इसके मालिक रामेश्वर प्रसाद चर्चा में हैं। चर्चा इस कारण भी है कि क्यों कि वह पूर्व विधि और कानून मंत्री और मोतिहारी सदर के विधायक प्रमोद कुमार के समधी हैं। आरोप है कि रामेश्वर प्रसाद के पास 6 साल पहले 5 एकड़ जमीन थी. अब यह 95 एकड़ हो गई है। इसमें कई नए प्लांट लगाने का प्रस्ताव है। उन्होंने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। इन सब बातों की भनक जब आयकर विभाग को लगी तो टीम छापेमारी करने इनके ठिकाने और राइस मिल पर पहुंच गई। लोगों का कहना है कि राजनीति में अच्छी पकड़ के कारण इन्होंने खूब पैस कमाया। इधर, आयकर की छापेमारी के बारे में कोई भी अधिकारी कुछ बताने को तैयार नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें