वर्ल्ड कप में इंडिया बनाम पाकिस्तान (Ind. Vs Pak) के महामुकाबले से पहले टीम के लिए अच्छी खबर है। इस अहम मुकाबले से पहले इंडिया के ओपनिंग बैट्समैन शुभमन गिल फिट होते नजर आ रहे हैं। शुभमन ने मैच से एक दिन पहले लगभग एक घंटे का वक्त नेट पर बिताया। उन्होंने इस दौरान बल्लेबाजी की प्रैक्टिस भी की। शुभमन ने नेट पर आर अश्विन और मोहम्मद शमी और थ्रो डाउन एक्सपर्ट्स समेत अलग अलग गेंदबाजों का सामना किया। उनको बल्लेबाजी के दौरान कोई खास दिक्कत नही महसूस हुई और वे पूरे लय और कंट्रोल में भी दिखाई दिए।
नेट पर बेहतर दिखाई दिए शुभमन गिल
पाकिस्तान से पहले गिल का फिटनेस टीम इंडिया के लिए खासी अहम है। गिल साल 2023 में काफी शानदार फॉर्म में दिखाई दिए हैं। हालांकि डेंगू के चलते वे ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले से बाहर थे। इससे पहले गुरुवार को भी गिल ने नेट पर बल्लेबाजी का अभ्यास किया था। हालांकि अभी भी यह कंफर्म होना बाकी है कि गिल पाकिस्तान के खिलाफ मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे या नहीं?
पाकिस्तान के खिलाफ गिल का खेलना लगभग कंफर्म?
हालांकि ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि गिल पाकिस्तान के खिलाफ मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे। जब रोहित शर्मा प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बयान दे रहे थे, तो गिल पहले ही खेल की सतह का अंदाजा लगाने के लिए बीच में ही बाहर हो गए थे और फिर अपने बाकी साथियों के साथ फुटी गेम में व्यस्त हो गए। हालांकि प्रैक्टिस सेशन के दौरान गिल और कोहली दोनों को ही शमी की गेंदों को खेलने में थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
पाकिस्तान के खिलाफ अजय रही है भारत
वर्ल्ड कप 2023 में अभी तक भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमों ने अपने पहले दोनों मैचों में जीत हासिल की है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान को हराया है। वहीं पाकिस्तान ने नीदरलैंड और श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज की है। दोनों ही टीमें शानदार लय में दिख रही हैं। हालांकि वन डे विश्व कप में भारत की टीम पाकिस्तान के खिलाफ अजेय ही रही है।