Get App

Ind. Vs Pak: महामुकाबले से पहले नेट पर प्रैक्टिस करते नजर आए शुभमन गिल, क्या पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग 11 में होंगे शामिल

Ind. Vs Pak: इस अहम मुकाबले से पहले इंडिया के ओपनिंग बैट्समैन शुभमन गिल फिट होते नजर आ रहे हैं। शुभमन ने मैच से एक दिन पहले लगभग एक घंटे का वक्त नेट पर बिताया। उन्होंने इस दौरान बल्लेबाजी की प्रैक्टिस भी की। शुभमन ने नेट पर आर अश्विन और मोहम्मद शमी और थ्रो डाउन एक्सपर्ट्स समेत अलग अलग गेंदबाजों का सामना किया। पाकिस्तान से पहले गिल का फिटनेस टीम इंडिया के लिए खासी अहम है। गिल साल 2023 में काफी शानदार फॉर्म में दिखाई दिए हैं।

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Oct 13, 2023 पर 10:17 PM
Ind. Vs Pak: महामुकाबले से पहले नेट पर प्रैक्टिस करते नजर आए शुभमन गिल, क्या पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग 11 में होंगे शामिल
वर्ल्ड कप में इंडिया बनाम पाकिस्तान (Ind. Vs Pak) के महामुकाबले से पहले टीम के लिए अच्छी खबर है

वर्ल्ड कप में इंडिया बनाम पाकिस्तान (Ind. Vs Pak) के महामुकाबले से पहले टीम के लिए अच्छी खबर है। इस अहम मुकाबले से पहले इंडिया के ओपनिंग बैट्समैन शुभमन गिल फिट होते नजर आ रहे हैं। शुभमन ने मैच से एक दिन पहले लगभग एक घंटे का वक्त नेट पर बिताया। उन्होंने इस दौरान बल्लेबाजी की प्रैक्टिस भी की। शुभमन ने नेट पर आर अश्विन और मोहम्मद शमी और थ्रो डाउन एक्सपर्ट्स समेत अलग अलग गेंदबाजों का सामना किया। उनको बल्लेबाजी के दौरान कोई खास दिक्कत नही महसूस हुई और वे पूरे लय और कंट्रोल में भी दिखाई दिए।

नेट पर बेहतर दिखाई दिए शुभमन गिल

पाकिस्तान से पहले गिल का फिटनेस टीम इंडिया के लिए खासी अहम है। गिल साल 2023 में काफी शानदार फॉर्म में दिखाई दिए हैं। हालांकि डेंगू के चलते वे ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले से बाहर थे। इससे पहले गुरुवार को भी गिल ने नेट पर बल्लेबाजी का अभ्यास किया था। हालांकि अभी भी यह कंफर्म होना बाकी है कि गिल पाकिस्तान के खिलाफ मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे या नहीं?

वर्ल्ड कप में IND vs PAK मैच से पहले वायरल हो रही RJ प्रवीण की कविता 'बस खेल ही तो है', पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने भी की दिल खोल कर तारीफ | Moneycontrol Hindi

पाकिस्तान के खिलाफ गिल का खेलना लगभग कंफर्म?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें