Get App

Independence Day 2024: 15 अगस्त 2024 की क्या है थीम? इस बार है बेहद खास, जानें इतिहास और महत्व

Independence Day History and Significance: भारत का स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाया जाता है। 15 अगस्त 1947 के दिन ही भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी। इस साल हम 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे। 78वें स्वतंत्रता दिवस की थीम 'विकसित भारत' रखी गई है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त के मौके पर हर घर तिरंगा फहराने की अपील की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 13, 2024 पर 2:04 PM
Independence Day 2024: 15 अगस्त 2024 की क्या है थीम? इस बार है बेहद खास, जानें इतिहास और महत्व
Independence Day 2024: हर साल भारत के प्रधानमंत्री लाल किले पर झंडा फहराते हैं और भाषण देते हैं।

देशभर में इस बार भारत 15 अगस्त 2024 के दिन अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। देशभर में आजादी का जश्न पूरे देश में धूम-धाम से मनाया जाता है। भारत को आधिकारिक रूप से 15 अगस्त 1947 के दिन आजादी मिली थी। हर साल देश के प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राजधानी में लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। इसके बाद देश के नागरिकों को संबोधित करते हैं। इस दिन को देशभक्ति के जुलूस, सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी कार्यालयों और अन्य स्थानों पर ध्वजारोहण समारोहों के साथ मनाया जाता है। आइये जानते हैं कि इस साल (2024) आजादी के जश्न की थीम क्या है

स्वतंत्रता दिवस तिथि और थीम

15 अगस्त 1947 के दिन ही भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी। 78वां स्वतंत्रता दिवस गुरुवार 15 अगस्त को मनाया जाएगा। इस साल की थीम 'विकसित भारत' (Viksit Bharat) रखी गई है। यह साल 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र में बदलने के सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप है। 2047 में भारत की आजादी के 100 साल पूरे होंगे। भारत सरकार का लक्ष्य भी आजादी के 100 साल पूरे होने तक देश को विकसित राष्ट्र बनाना है।

स्वतंत्रता दिवस का इतिहास

सब समाचार

+ और भी पढ़ें