Get App

Delhi Trade Fair 2024: प्रगति मैदान में ट्रेड मेला शुरू, कैसे होगी एंट्री और कहां करें गाड़ी पार्क? जानिए पूरी डिटेल

India International Trade Fair 2024: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में 14 नवंबर से इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर शुरू हो चुका है। यह 27 नवंबर तक चलेगा। आम जनता के लिए आज (19 नवंबर 2024) से शुरू हो गया है। आम जनता के लिए सुबह 9.30 बजे से शाम 7.30 बजे तक खुला रहेगा। शुरुआती दिनों में कारोबारियों के लिए रिजर्व रहता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 19, 2024 पर 2:08 PM
Delhi Trade Fair 2024: प्रगति मैदान में ट्रेड मेला शुरू, कैसे होगी एंट्री और कहां करें गाड़ी पार्क? जानिए पूरी डिटेल
India International Trade Fair 2024: इंटरनेशनल ट्रेड फेयर मेले में चीन समेत 11 देश शामिल हो रहे हैं।

दिल्ली में हर साल की तरह इस बार भी इंडियन इंटरनेशनल ट्रेड फेयर का आयोजन हो रहा है। दिल्ली के प्रगति मैदान में 14 नवंबर से ट्रेड फेयर का आगाज हो चुका है। आम जनता के लिए आज (19 नवंबर 2024) से एंट्री शुरू हो गई है। यह ट्रेड फेयर 27 नवंबर तक चलेगा। 14 नवंबर से 18 नवंबर तक कारोबारियों के लिए रिजर्व रखा गया था। इस बार भारत के सभी राज्यों के स्टॉल्स के साथ-साथ कुछ विदेशी स्टॉल्स भी शामिल किए गए हैं। इस मेले में चीन समेत दुनिया के 11 देश शामिल हुए हैं। यह 43वां इडियन इंटरनेशनल ट्रेड फेयर है।

प्रगति मैदान में चल रहे इस मेले में रोजाना 60,000 से ज़्यादा लोगों के आने की उम्मीद जताई गई है। वहीं वीकेंड और छुट्टियों में यह संख्या डेढ़ लाख तक पहुंच सकती है। आम लोगों के लिए यह मेला सुबह 9.30 बजे से शाम 7.30 बजे तक खुला रहेगा।

मेले में क्या है खास?

इस बार के ट्रेड फेयर में भारत के सभी राज्यों के कई स्टॉल लगाए गए हैं। जिनमें हस्तशिल्प, कला, संस्कृति, कृषि, और औद्योगिक उत्पाद शामिल हैं। इसके साथ ही, कुछ विदेशी स्टॉल भी लगाए गए हैं। जिनमें अंतरास्ट्रीय उत्पादों को शामिल किया गया है। इससे लोगों को अलग-अलग देशों की सांस्कृतिक और देश में हो रहे व्यापार (International Trade Fair) की भी जानकारी मिलेगी। भारतीय उद्योग के उत्पाद भी इस फेयर में लगाए गए हैं। जिससे छोटे कारोबारियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। इस बार ट्रेड फेयर का विषय ‘विकसित भारत @2047′ है। वहीं इंडियन इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में दिव्यांगजनों को फ्री एंट्री दी जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें