Indo-Bangla Border Tensions: भारतीय विदेश मंत्रालय ने सोमवार (13 जनवरी) को सीमा संबंधी मुद्दों पर बांग्लादेश के उप उच्चायुक्त नूरल इस्लाम को तलब किया। विदेश मंत्रालय द्वारा तलब किए जाने के बाद इस्लाम को साउथ ब्लॉक से बाहर निकलते देखा गया। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब एक दिन पहले ही बांग्लादेशी विदेश मंत्रालय ने रविवार (12 जनवरी) को बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा को सीमा संबंधी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए बांग्लादेश के विदेश कार्यालय में तलब किया था। ढाका ने पहले आरोप लगाया था कि भारत भारत-बांग्लादेश सीमा पर पांच स्थानों पर बाड़ लगाने की कोशिश कर रहा है, जो द्विपक्षीय समझौते का उल्लंघन है।
