IND vs SA 1st T20: मैच को लेकर दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, घर या ऑफिस से निकलने से पहले पढ़ लें पूरी डिटेल

दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी में कहा गया है कि अरुण जेटली स्टेडियम में आज होने वाले टी20 मैच की वजह से भारी ट्रैफिक जाम हो सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने ट्वीट में कहा कि कृपया बीएसजेड मार्ग, जेएलएन मार्ग, आसफ अली रोड और राजघाट रिंग रोड की तरफ जाने से बचें

अपडेटेड Jun 09, 2022 पर 7:08 PM
मैच के कारण आज यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने आखिरी ट्रेन का समय करीब 30-45 मिनट बढ़ाने का फैसला किया है

India vs South Africa 1st T20I: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का पहला टी20 मैच आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के कारण यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की।

एडवाइजरी में कहा गया है कि दिल्लीवालों को बीएसजेड मार्ग (BSZ Marg), जेएलएन मार्ग (JLN Marg), आसफ अली रोड (Asaf Ali road) और राजघाट रिंग रोड (Rajghat Ring Road) जाने से बचना चाहिए।

दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी में कहा गया है कि अरुण जेटली स्टेडियम में आज होने वाले टी20 मैच की वजह से भारी ट्रैफिक जाम हो सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने ट्वीट में कहा कि आज होने वाले टी-20 क्रिकेट मैच के कारण अरुण जेटली स्टेडियम के आसपास भारी ट्रैफिक की वजह से कृपया बीएसजेड मार्ग, जेएलएन मार्ग, आसफ अली रोड और राजघाट रिंग रोड की तरफ जाने से बचें।


ये भी पढ़ें- Mahima Chaudhry: बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, तस्वीरें देख पहचानना हुआ मुश्किल, देखें वीडियो

वहीं, भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच निर्धारित टी-20 क्रिकेट मैच के कारण आज होने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने आखिरी ट्रेन का समय करीब 30-45 मिनट बढ़ाने का फैसला किया है, ताकि दर्शक अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सकें।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने एक बयान में कहा कि इस दौरान मेट्रो रेल 48 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले टी-20 क्रिकेट मैच के दर्शकों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो ने सभी लाइनों पर आखिरी ट्रेन के समय में मामूली बदलाव किया है।

यह स्टेडियम दिल्ली गेट और वायलेट लाइन पर ITO मेट्रो स्टेशन के बीच है। यह लाइन कश्मीरी गेट और राजा नाहर सिंह स्टेशनों को आपस में जोड़ती है। बयान के मुताबिक, मैच खत्म होने के बाद इन नजदीकी मेट्रो स्टेशनों पर अचानक भीड़ की उम्मीद है। इस वजह से दिल्ली मेट्रो सभी लाइनों पर अपनी आखिरी ट्रेन के समय को लगभग 30-45 मिनट बढ़ाकर अतिरिक्त फेरे (लगभग 48) लगाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।