Get App

IND vs SA 1st T20: मैच को लेकर दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, घर या ऑफिस से निकलने से पहले पढ़ लें पूरी डिटेल

दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी में कहा गया है कि अरुण जेटली स्टेडियम में आज होने वाले टी20 मैच की वजह से भारी ट्रैफिक जाम हो सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने ट्वीट में कहा कि कृपया बीएसजेड मार्ग, जेएलएन मार्ग, आसफ अली रोड और राजघाट रिंग रोड की तरफ जाने से बचें

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 09, 2022 पर 7:08 PM
IND vs SA 1st T20: मैच को लेकर दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, घर या ऑफिस से निकलने से पहले पढ़ लें पूरी डिटेल
मैच के कारण आज यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने आखिरी ट्रेन का समय करीब 30-45 मिनट बढ़ाने का फैसला किया है

India vs South Africa 1st T20I: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का पहला टी20 मैच आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के कारण यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की।

एडवाइजरी में कहा गया है कि दिल्लीवालों को बीएसजेड मार्ग (BSZ Marg), जेएलएन मार्ग (JLN Marg), आसफ अली रोड (Asaf Ali road) और राजघाट रिंग रोड (Rajghat Ring Road) जाने से बचना चाहिए।

दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी में कहा गया है कि अरुण जेटली स्टेडियम में आज होने वाले टी20 मैच की वजह से भारी ट्रैफिक जाम हो सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने ट्वीट में कहा कि आज होने वाले टी-20 क्रिकेट मैच के कारण अरुण जेटली स्टेडियम के आसपास भारी ट्रैफिक की वजह से कृपया बीएसजेड मार्ग, जेएलएन मार्ग, आसफ अली रोड और राजघाट रिंग रोड की तरफ जाने से बचें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें