जिम्बाब्वे में एक हीरे की खदान के पास एक प्लेन क्रैश हो गया था। इसमें छह लोगों की जान चली गई थी। अब मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसी बात निकल कर सामने आई है कि मरने वालों में भारतीय अरबपति और माइनिंग बिजनेसमैन हरपाल रंधावा और उनके बेटे आमेर भी शामिल थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि रंधावा और आमेर सहित चार और लोगों को ले जा रहा निजी विमान 'तकनीकी खराबी' की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह प्लेन मशावा के जवामांडे के इलाके में दूर्घटना का शिकार हुआ। प्लेन क्रैश की दुर्घटना बीते शुक्रवार को हुई थी।
इस कंपनी के मालिक थे रंधावा
हरपाल रंधावा सोने और कोयले का प्रोडक्शन करने के साथ साथ निकल और तांबे को रिफाइन करने वाली कंपनी रियोजिम के मालिक हैं। रंधावा और उनके बेटे चार और लोगों के साथ निजी प्लेन सेसना 206 में उड़ान भर रहे थे। शुक्रवार को जब यह दुखद घटना घटी तब वे हरारे से मुरोवा हीरा खदान की ओर जा रहे थे। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगल इंजन वाला प्लेन मुरोवा डायमंड्स खदान के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस प्लेन का आशिंक मालिकाना हक र्योजिम कंपनी के पास ही था।
हवा में ही हो गया धा धमाका
ऐसा कहा जा रहा है कि ज्वामाहांडे इलाके में पीटर फर्म में गिरने से पहले प्लेन में कुछ तकनीकि खराबी आ गई। जिस वजह इस प्लेन में हवा में ही धमाका हो गया था। पुलिस ने अभी तक मृतकों के नाम जारी नहीं किए हैं, लेकिन पत्रकार और फिल्म निर्माता होपवेल चिनोनो, जो रंधावा के दोस्त थे, उन्होंने उनकी मौत की पुष्टि की। चिनोनो ने पिता-पुत्र की जोड़ी के लिए स्मारक सेवा की जानकारी देते हुए एक ट्वीट भी किया।
जिम्बाब्वे की मीडिया ने कया कहा
सरकारी स्वामित्व वाले डेली समाचार पत्र हेराल्ड ने पुलिस के हवाले से कहा कि पीड़ितों में से चार विदेशी थे और दूसरे दो जिम्बाब्वे के थे। पुलिस ने कहा, "जिम्बाब्वे रिपब्लिक पुलिस ने एक विमान दुर्घटना की रिपोर्ट दी है जो 29 सितंबर को सुबह 7.30 से 8 बजे के बीच हुई, जिसमें छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मुरोवा डायमंड कंपनी (रियोजिम) के मालिकाना हक वाला सफेद और लाल जकैम विमान सुबह 6 बजे हरारे से खदान के लिए रवाना हुआ था और माशावा से लगभग 6 किमी दूर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।