Indian Origin Scammed: अमेरिका के जॉर्जिया में रहने वाले एक भारतीय मूल के अमेरिकी को 27 साल की जेल हुई है। दरअसल ये आदमी एक लैब चलाता था। इस लैब ने तकरीबन 463 मिलियन डॉलर यानी 3,850 करोड़ रुपए का जेनेटिक टेस्टिंग स्कैम किया गया। तीन सालों के भीतर LabSolutions LLC नाम की इस कंपनी ने इतने बड़े फ्रॉड को अंजाम दिया। मिनल पटेल इस लैब के मालिक हैं जिन्हें शुक्रवार को 27 साल की जेल हुई है। मिनल पटेल ने Medicare के साथ धोखाधड़ी करते हुए 463 मिलियन डॉलर के जेनेटिक और दूसरे लैब टेस्ट बिना मरीजों की मर्जी के किए।
लोगों के गैर जरूरी टेस्ट करवाए जाते
लोगों के बिना किसी गंभीर बीमारी के ही टेस्ट करवाए जाते जिसके बाद मरीजों से महंगी फीस लेने और रिश्वत का सिलसिला शुरू हो गया। मरीजों को इन टेस्टों की जरूरत भी नहीं होती थी। Medicare 65 साल से ऊपर की उम्र के लोगों और दिव्यांगजनों के लिए एक फेडरल हेल्थ इंश्योरेंस प्रोग्राम है। 44 साल के मिनल मरीजों के ब्रोकर, टेलीमेडिसिन कंपनियों के जरिए Medicare के लाभार्थियों को टारगेट किया करते थे। वो झूठी कॉल्स के जरिए उन्हें बताते कि उनके पैकेज में महंगे कैंसर जेनेटिक टेस्ट की फैसिलिटी है। इसके बाद जब Medicare के लाभार्थी टेस्ट के लिए मान जाते तो पटेल गैर कानूनी तरीके से मरीजों के ब्रोकर को रिश्वत देते ताकि इन टेस्ट पर डॉक्टरों के हस्ताक्षर लिए जा सके।
लोगों से ऐंठता रहा क्लेम के पैसे