Jadavpur University में शराब बैन होने के बाद स्टूडेंट, ‘कैंपस में स्मोकिंग और ड्रिकिंग है छात्रों का अधिकार’

Jadavpur University Viral: जादवपुर यूनिवर्सिटी में एक छात्र की मौत के बाद शराब पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है। ऐसे में यूनिवर्सिटी के सख्त होते नियमों पर एक लड़की के बयान पर भी काफी बवाल हो रहा है। दरअसल इस छात्रा का कहना है कि स्मोकिंग और ड्रिकिंग कैंपस के भीतर करना स्टूडेंट्स का अधिकार है।

अपडेटेड Aug 20, 2023 पर 10:04 PM
Story continues below Advertisement
लड़की के इस बयान को सुनने के बाद लोग काफी गुस्से में है।

Jadavpur University Viral: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक छात्रा की एक वीडियो तहलका मचा रही है। इस छात्रा ने अधिकारों को लेकर ऐसी बात कह दी कि लोग अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पा रहे हैं। जादवपुर यूनिवर्सिटी की ये छात्रा स्टूडेंट्स के राइट्स पर बात कर रही है। कहती हैं कि कैंपस के भीतर ड्रिंक और स्मोक करना स्टूडेंट्स का अधिकार है क्योंकि यूनिवर्सिटी उनके लिए घर जैसी है।

'मेरे अधिकार मुझे पता हैं'

लड़की से जब वीडियो में पूछा गया कि ये अधिकार उन्हें किसने दिए हैं तो उसने बताया कि कोई भी मुझे ये अधिकार नहीं दे सकता है, मेरे पास तो ये अधिकार पहले से ही हैं। कॉलेज कैंपस में फर्स्ट ईयर अंडर ग्रेजुएट स्टूडेंट की मौत के एक हफ्ते बाद ही ये बयान सामने आया है। इस हादसे के बाद से जादवपुर यूनिवर्सिटी ने कैंपस के भीतर शराब पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है। बिना वैलिड आईडी प्रूफ के अबसे कैंपस में एंट्री भी बंद कर दी गई।


सनी देओल के जुहू स्थित बंगले की लगेगी बोली, 56 करोड़ का लोन लेना पड़ा महंगा

पब्लिक प्लेस पर ड्रिकिंग-स्मोकिंग है मना

ये वीडियो सोशल मीडिया पर X और Reddit दोनों पर मौजूद है। ऐसे में लड़की के इस बयान को सुनने के बाद लोग काफी गुस्से में है। एक यूजर ने लिखा कि ये पढ़ ही क्यों रहे हैं। इसके बाद दूसरे यूजर ने लिखा कि स्मोकिंग और ड्रिकिंग कभी भी पब्लिक प्लेस पर लीगल नहीं रहा है। कैंपस भी पब्लिक प्लेस ही है, भले ही आप इसे अपना दूसरा घर समझ सकते हैं पर ये आपका दूसरा घर नहीं है क्योंकि इसे आपने खरीदा नहीं है। तीसरे यूजर ने लिखा कि क्या इन्हें इतना पता नहीं है कि यूनिवर्सिटी कैंपस भी पब्लिक प्लेसेस में ही आते हैं और ऐसी जगहों पर स्मोकिंग और ड्रिकिंग करना गलत है, लगता है कॉमन सेंस आजकल इतनी कॉमन नहीं रही।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।