सनी देओल की अपकमिंग फिल्म 'गदर 2' भले ही जमकर कमाई कर रही हो लेकिन एक्टर की मुसीबतें कहीं से भी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक अखबार में बैंक ने एक ऐड दिया है जिसमें 25 सितंबर को Sunny Villa की ऑनलाइन बोली लगने वाली है। पैसे ना भर पाने की वजह से उनका घर बिकने जा रहा है। नोटिस के मुताबिक अजय सिंह देओल ऊर्फ सनी देओल ने बैंक ऑफ बड़ौदा से 55,99,80,766.33 रुपए का लोन लिया था। इस लोन के गैरेंटर भी वही थे। बैंक ने ऐलान किया है कि इस प्रॉपर्टी की ऑनलाइन बोली लगाई जाएगी ताकि एक्टर से 55.99 करोड़ रुपए वसूले जा सकें।
इसी बंगले में चलाते हैं अपना ऑफिस
सनी देओल इसी बंगले से अपना सारा बिजनेस संभालते हैं। इस बंगले में Sunny Super Sound का ऑफिस है। ये एक खास तरह का प्रीव्यु थिएटर और दो पोस्ट पोडक्शन सुइट्स का ठिकाना है। ये ऑफिस 80 के दशक में तैयार किया गया था। प्रोसिजर के हिसाब से बैंक ऑफ बड़ौदा को पहले अप्रूवल के लिए जिला मजिस्ट्रेट के पास जाना होगा। उनकी परमिशन के बाद ही वो सनी की प्रॉपर्टी को बेच पाएंगे। इस वर्चुअल बोली के दौरान जो सबसे ज्यादा रकम की बोली लगाएगा बंगला उसका हो जाएगा। जिला मजिस्ट्रेट के अप्रूवल के बाद वो इस बंगले का असली मालिक बनेगा। इस प्रोसेस में कई महीने या साल लग सकते हैं।
कर्जे में डूबे हैं सनी देओल